UP Diwali : प्रभुपार्क में संघ ने 1 लाख 11 हजार दीपों से मनाई दिवाली, जय श्रीराम का जयघोष

Diwali was celebrated with 111,000 lamps at Prabhu Park in Kasganj, chanting Jai Shri Ram.

लखनऊ-प्रतिनिधिः कासगंज में इस बार दीपावली का त्योहार बेहद खास तरीके से मनाया गया। प्रभु पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रेनू गौड़ और नीरज शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर 1 लाख 11 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा पार्क रोशनी से जगमगा उठा। आकर्षक रंगोली और सजावट ने माहौल को और भी भव्य बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं देखा गया. यूपी भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार ने स्वदेशी को बढ़ावा दिया है और मिट्टी के दिए जलाए गए।

समाज को एकता और संस्कृति से जोड़ने का आयोजन

वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने कहा कि यह आयोजन समाज को एकता और संस्कृति में जोड़ता है। पिछले वर्ष केवल 51 हजार दीप जलाए गए थे, जबकि इस बार संख्या बढ़कर 1 लाख 11 हजार हुई। आरएसएस, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सहित नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker