केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ FIR की मांग, क्या है पूरा मामला?
Demand for FIR against Union Minister Shivraj Singh Chauhan, what is the whole matter?

सिहोर-MP/ खिवनी अभयारण्य में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ वन भूमि पर अतिक्रमण के लिए आदिवासियों को उकसाने की शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासियों को वन भूमि पर अतिक्रमण करने के लिए प्रेरित किया। इस मामले की जांच डीएफओ द्वारा वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर ही संभव होने के कारण वापस भेज दी गई है। शिवराज सिंह चौहान ने पहले विस्थापित आदिवासियों से मिलकर उन्हें मदद का आश्वासन दिया था।
आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद
इछावर व सीहोर जिले के खिवनी अभयारण्य में 23 जून को विस्थापन के लिए 50 से अधिक आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने की कार्रवाई को चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन मामला अभी भी विवादों में है। अब इसी मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत दर्ज हुई है।



