
Trending
Maharashtra: राज्य के पूर्व वित्त मंत्री महादेव शिवणकर का निधन, रंजिश भुलाकर मिलने गए गडकरी
मुंबई, प्रतिनिधिः राज्य के पूर्व वित्त मंत्री महादेव शिवणकर का आज गोंदिया जिले के आमगाँव में वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की सरकार में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। वे आमगाँव विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार निर्वाचित हुए और चिमूर निर्वाचन क्षेत्र से एक बार लोकसभा के लिए भी चुने गए। गोंदिया जिले के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिवणकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।



