INS Vikrant से PM मोदी की हुंकार-पाकिस्तान को सीधे चेतावनी

PM's roar from INS Vikrant - a direct warning to Pakistan

INS Vikrant Mumbai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज INS Vikrant पर पहुंचकर जवानों के साथ दिवाली मनायी, और उनके बीच खुशियां बांटीं. पीएम मोदी ने नौसेना के जवानों के बीच अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान INS Vikrant ने करांची से कुछ ही दूरी पर अरब सागर में स्थित था. मॉडर्न तकनीक से लैस इस एयरक्राफ्ट की मौजूदगी भर ने पाकिस्‍तान की नींद उड़ा दी थी.
पीएम मोदी ने कहा कि जब देश को स्‍वदेशी INS Vikrant मिला था तो उसी दिन इंडियन नेवी ने गुलामी के प्रतीक पुराने ध्‍वज को त्‍याग कर छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित ध्‍वज को अपनाया था. बता दें कि शिवाजी महाराज को आधुनिक भारत में नेवी का जनक भी माना जाता है.

हर किसी को दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ मनाने का मन करता है. मुझे भी मेरे परिवार के बीच दिवाली मनाने की आदत हो गई है, इसीलिए मैं आपके बीच चला आता हूं. मैं भी ये दिवाली मेरे परिवारजनों के साथ मना रहा हूं, इसीलिए ये दिवाली मेरे लिए खास है. 

छत्रपति शिवाजी महाराज ने रखी थी नेवी की नींव-PM

दरअसल, आधुनिक भारत में नेवी गठन का क्रेडिट शिवाजी को दिया जाता है. माना जाता है कि मराठा शासक छत्रपति शिवाजी ने ही भारत में नौसेना की नींव रखी थी. शिवाजी के मराठा शासन के दौरान 1674 में नेवी ‍स्‍थापित की गई थी. छत्रपति शिवाजी ने समंदर की रक्षा के लिए कोंकण और गोवा में एक मजबूत नेवी की स्‍थापना की थी. तटीय क्षेत्रों के आसपास शिवाजी के नेवल बेस को हिंदू और मुस्लिम दोनों एडमिरलों द्वारा नियंत्रित किया जाता था. इसका उद्देश्‍य इस हिस्‍से को अरब, पुर्तगाली, ब्रिटिश और समुद्री लुटेरों से बचाया जा सके. बता दें कि शिवाजी महाराज ने जब नेवी की स्‍थापना की थी, तब भारत में मुगलों का शासन था.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker