Trending
Pak-Afgan tension : पाकिस्तानी फौज को तालिबान की चेतावनी-इंडियन बॉर्डर तक दौड़ाकर मारेंगे
Taliban warns Pakistani army: 'We will chase them to the Indian border and kill them'

काबुल/इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के उप आंतरिक मंत्री और तालिबान नेता मौलवी मोहम्मद नबी ओमारी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी फौज को “आक्रमणकारी” घोषित किया गया तो अफगानिस्तान की जनता और कबीलें उनको “इंडियन बॉर्डर तक” पीछा कर सकती हैं. उन्होंने कहा, “यदि अफगानी कबीले और राष्ट्र आपको धार्मिक फतवे के जरिए आक्रमणकारी घोषित कर दें, तो अल्लाह की कसम आप इंडियन बॉर्डर तक भी सुरक्षित नहीं रहेंगे.”
पाक स्टाइक में क्रिकेटरों की मौत पर बढ़ा बवाल
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में सीमा पर झड़पें तेज हुईं और कई सैनिक व नागरिक हताहत हुए. हिंसात्मक घटनाओं के बाद कतर और तुर्की के मध्यस्थता में दोनों पक्षों ने दोहा में वार्ता कर तत्कालीन संघर्षविराम पर सहमति व्यक्त की है पर तनाव पूरी तरह शांत नहीं हुआ है.



