Bihar Election : NDA के साथ जाएगी बिहार की जनता, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का दावा
Bihar Election :People of Bihar will go with NDA, claims Maharashtra CM Devendra Fadnavis

पटना-विशेष प्रतिनिधिः बिहार में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बीजेपी ने कई राज्यों के अपने मुख्यमंत्रियों को बिहार में स्टार प्रचारक के तौर पर चुनाव में उतारा है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बिहार में धुंआधार रैलिया कर रहे हैं. आज एक रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि बिहार की जनता एनडीए गठबंधन के साथ जाएगी. उन्होंने नीतिश कुमार सरकार के विकास कार्यों का गुणगान किया और मोदी सरकार के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत के मिशन की भी जानकारी दी. उन्होंने विरोधी दलों की नियत और नीति पर हल्लाबोल करते हुए कहा कि बिहार की जनता विकास के साथ है और एनडीए को समर्थन देकर एक बार महायुति की सरकार स्थापित करेगी.
भाजपा गठबंधन बिहार में जीतेगा-सीएम नायब सिंह सैनी



