Trending

Leadership Shift: डॉ.मंगेश आमले बने NCP-SP के नए जिलाध्यक्ष | नवी मुंबई में मजबूत होगी पवार की पार्टी

Leadership Shift: Dr. Mangesh Amle appointed as New District Chief of Navi Mumbai NCP-sp

सुधीर शर्मा/ नवी मुंबईः विधानसभा चुनाव के बाद से हासिए पर आ चुकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पवार गुट ने डॉ. मंगेश आमले को नवी मुंबई का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. बीते चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर डॉ.मंगेश आमले ने एनसीपी से बगावत कर विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था. तैयारी के बावजूद पार्टी आलाकमान ने टिकट बीजेपी छोड़कर आए संदीप नाईक को  टिकट दे दिया था,तभी से डॉ.मंगेश आमले नाराज चल रहे थे. हालांकि अब उन्हें मना लिया गया है.

चंद्रकांत पाटिल के BJP में जाने से खाली हुई कुर्सी

एनसीपी जिलाध्यक्ष का यह पद चंद्रकांत पाटिल के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद रिक्त हुआ है. डॉ.मंगेश आमले को यह जिम्मेदारी ऐन नवी मुंबई मनपा चुनाव से पहले सौंपी गयी है. जाहिर है महाविकास आघाड़ी के घटक दल के तौर पर उनकी भूमिका नवी मुंबई में अपने नगरसेवकों को जिताने और कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने की होगी. एनसीपी पवार गुट का मुकाबला बीजेपी और उसके दिग्गज विधायक मंदाताई म्हात्रे और वनमंत्री गणेश नाईक के नेतृत्व के साथ होने वाला है.

टेक मास्टर और चुनावी रणनीति में माहिर हैं डॉ.आमले

डॉ.मंगेश आमले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पवार गुट के प्रबुद्ध एवं पढ़े लिखे नेताओं में एक माने जाते हैं. वे टेक कंपनी चलाते हैं. उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर साईबर सिक्योरिटी में महारत हासिल है. इतना ही नहीं राजनीतिक पार्टियों के सभी जिलाध्यक्षों की तुलना में डॉ.मंगेश आमले अधिक सुशिक्षित, हाइटेक और मजे हुए रणनीतिकार हैं. एक्सपर्ट की मानें पहली बार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे डॉ.मंगेश आमले ने जिस तरह कम समय में हाईटेक और सुनियोजित प्रचार अभियान चलाया और नवी मुंबईकरों तक पहुंचने की कोशिश की वह काबिले तारीफ रहा. माना जा रहा है कि एनसीपी पवार गुट का जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह रणनीति और अनुभव नवी मुंबई महानगर पालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदर्शन को शानदार बना सकता है. बीते विधानसभा चुनाव से पहले सर्वधर्म समभाव और सांस्कृतिक सद्बावना के लिए आयोजित उनका सामाजिक ऐक्य परिषद खूब सुर्खियों में रहा. खुद राकां सुप्रीम शरद पवार भी इस परिषद में शामिल हुए थे, और डॉ.मंगेश आमले की इस पहल का जमकर प्रशंसा की थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker