
शीतकालीन सुरक्षा: श्रीनगर फायर सर्विस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Stay Safe This Winter: Srinagar Fire Services Releases Critical Guidelines
नई दिल्ली/प्रतिनिधि: कश्मीर में सर्दियों के मौसम के मद्देनजर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस ने नागरिकों को आग, दम घुटने और संभावित मृत्यु जैसी घटनाओं से बचाने के लिए सुरक्षित हीटिंग प्रैक्टिस अपनाने की अपील की है। विभाग ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनता को चेतावनी दी कि सर्दियों में हीटिंग उपकरणों और चूल्हों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल बेहद जरूरी है।एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि हीटर, गैस स्टोव, चूल्हा और अन्य गर्मी देने वाले उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें, उन्हें खाली छोड़कर न जाएँ और पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें। इसके अलावा, घरों में धुएँ और कार्बन मोनोऑक्साइड के रिस्क को कम करने के लिए सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
विभाग ने विशेष रूप से कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को आग से जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जागरूक रहने और सुरक्षित आदतें अपनाने की चेतावनी दी है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की एडवाइजरी से सर्दियों में दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना संभव है और नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।



