
लखनऊ में सर्पदंश कम करने के लिए मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण
Lucknow Hosts Special Training for Master Trainers on Snakebite Prevention
लखनऊ: सर्पदंश न्यूनीकरण परियोजना के तहत आज लखनऊ में आपदा मित्र “मास्टर ट्रेनर्स” का नॉन-क्लीनिकल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 25 जनपदों के 100 आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग और केजीएमयू के वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रशिक्षुओं को आवश्यक कौशल और जानकारी दी।राज्य सलाहकार, राहत आयुक्त कार्यालय, काव्या शर्मा ने बताया कि सर्पदंश के क्लीनिकल प्रबंधन में चिकित्सकों के लिए त्वरित निर्णय और शीघ्र इलाज बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने विषैला और गैर-विषैला सर्पदंश की पहचान करने के तरीकों पर प्रकाश डाला और चेतावनी दी कि हर सर्पदंश जानलेवा नहीं होता, लेकिन पहचान में लापरवाही घातक साबित हो सकती है।प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को रक्तस्राव, मांसपेशियों में कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों की जानकारी दी गई, जो ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों और आपदा मित्रों की भूमिका को और महत्वपूर्ण बनाती है।
काव्या शर्मा ने कहा, “सर्पदंश के मामलों में त्वरित निर्णय और सही मार्गदर्शन से जान बचाई जा सकती है, इसलिए मास्टर ट्रेनर्स का यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम कदम है।”



