Trending

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पुणे में अनोखी पहल: गणेश मूर्ति दान पर मिला मुफ्त जैविक खाद

A unique initiative in Pune towards environmental protection: Free organic fertilizer on donation of Ganesh idol

पुणे/प्रतिनिधी : पुणे शहर में इस वर्ष भी पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव को बढ़ावा देते हुए एक सराहनीय उपक्रम के तहत भक्तों को मुफ्त जैविक खाद वितरित की गई। पुणे महानगरपालिका को गणेश विसर्जन के दौरान दान स्वरूप सौंपी गई मूर्तियों के बदले यह जैविक खाद दी गई।

भूमिग्रीन एनर्जी एनवायरो केअर एलएलपी की ओर से उरुळी देवाची में महापालिका द्वारा वर्षों से जमा कचरे पर प्रक्रिया करके उच्च गुणवत्ता वाला जैविक खाद तैयार किया जाता है। इस वर्ष गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 1 लाख 72 हजार मूर्तियाँ दान की गईं। इसी के उपलक्ष्य में कंपनी ने पुणे शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों पर मूर्ति दान करने वाले श्रद्धालुओं को 15,000 किलो जैविक खाद मुफ्त में वितरित की।

हर खाद की पिशवी में 3 किलो खाद थी, और कुल मिलाकर लगभग 5,500 से अधिक पिशवियों का वितरण किया गया। यह उपक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

कंपनी के संचालक पंकज पासलकर, विजय टिळेकर और कमलेश सिंग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि लोगों को भी स्वच्छता और हरित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करती है।

यह उपक्रम पुणे शहर में एक सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य कर रहा है कि धार्मिक आस्था और पर्यावरण सुरक्षा साथ-साथ चल सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker