नवी मुंबई ACB की बड़ी कार्रवाई: ₹3.5 लाख की रिश्वत लेते सरकारी शिपाई रंगेहाथ गिरफ्तार
Navi Mumbai ACB's big action: Govt constable arrested red-handed for taking bribe of ₹3.5 lakh
नवी मुंबई/प्रतिनिधी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) नवी मुंबई ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए सहकार विभाग, सिडको कार्यालय के एक शिपाई को ₹3.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में कुल चार व्यक्तियों – दो सरकारी अधिकारी, एक कार्यालय सहायक और एक निजी व्यक्ति – को आरोपी बनाया गया है। तक्रारकर्ता, एक 54 वर्षीय पुरुष, नुर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर 9, वाशी के निवासी हैं। वर्ष 2022 में सोसायटी की चुनाव प्रक्रिया में वह और अन्य आठ सदस्य निर्वाचित हुए थे, जिसके पश्चात उन्हें सोसायटी का सचिव नियुक्त किया गया। परंतु समय के साथ कुछ सदस्यों के इस्तीफे के कारण समिति भंग हो गई और सह-निबंधक कार्यालय द्वारा प्रशासक नियुक्त किया गया।
बाद में पुनः चुनाव में तक्रारकर्ता सचिव के रूप में कार्यरत थे, जब सोसायटी के चेयरमैन और दो अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही, वार्षिक आमसभा देर से आयोजित होने के कारण एक अन्य सदस्य द्वारा समिति पर कार्रवाई हेतु उपनिबंधक कार्यालय, सिडको नवी मुंबई में शिकायत की गई।
इस प्रक्रिया के दौरान उपनिबंधक कार्यालय के कुछ कर्मचारियों द्वारा तक्रारकर्ता के पक्ष में निर्णय देने के लिए ₹5,00,000/- की रिश्वत मांगी गई। तडजोड (समझौते) के बाद ₹3,50,000/- में बात तय हुई।
रिश्वत की मांग की पुष्टि और ACB का जाल:
ACB द्वारा दिनांक 12, 14, 21 और 22 अगस्त 2025 को शिकायत की पुष्टि के लिए प्राथमिक जांच की गई। पुष्टि होने के पश्चात दिनांक 10 सितंबर 2025 को शाम 6:55 बजे, सह-निबंधक कार्यालय, सिडको, नवी मुंबई में कार्यरत शिपाई महेश गंगाराम कामोठकर को ₹3.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
यह रकम कार्यालय सहायक राहुल रंगराव कांबळे और सहकार अधिकारी धनाजी दत्तात्रय काळुखे द्वारा मांगी गई थी, जिसे एक निजी व्यक्ति किशोर शंकरराव मोरे के माध्यम से पहुंचाया जा रहा था। जब रंगेहाथ गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई, उस वक्त रिश्वत की रकम महेश कामोठकर द्वारा तक्रारकर्ता से ली जा रही थी।
आरोपियों के नाम:
- राहुल रंगराव कांबळे (50 वर्ष) – कार्यालय सहायक, सह-निबंधक कार्यालय, सिडको
- धनाजी दत्तात्रय काळुखे (52 वर्ष) – सहकार अधिकारी (श्रेणी-2), सह-निबंधक कार्यालय, सिडको
- किशोर शंकरराव मोरे – निजी व्यक्ति, निवासी कळवा, ठाणे
- महेश गंगाराम कामोठकर – शिपाई, सह-निबंधक कार्यालय, सिडको
कानूनी कार्रवाई:
इस मामले में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 7, 7A और 12 के अंतर्गत FIR दर्ज की गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। सपंल कारवाई में सहभागी अधिकारी कार्रवाई का नेतृत्व धर्मराज सोनके, पुलिस उप अधीक्षक, ACB नवी मुंबई इन्होने किया इस अभियान के सापळा पथक में पोनि. किरणकुमार वाघ, पोहवा नितीन पवार, भरत गिरासे, चा. पोहवा रतन गायकवाड, पोना योगेश नाईक, विशाल अहिरे, म. पोना पल्लवी कदम, दीपाली सावंत, म. पो. शि. योगिता चाळके मार्गदर्शक अधिकारी शिवराज पाटील – पुलिस अधीक्षक, ACB ठाणे परिक्षेत्र, भागवत सोनवणे – अपर पुलिस अधीक्षक, सुहास शिंदे – अपर पुलिस अधीक्षक थे.




