Trending

सी. पी. राधाकृष्णन बने देश के 17वें उपराष्ट्रपति, एनडीए उम्मीदवार ने 152 वोटों से बी. सी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

C. P. Radhakrishnan became the 17th Vice President of the country, NDA candidate defeated B. C. Sudarshan Reddy by 152 votes

नई दिल्ली/प्रतिनिधि: देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए आज हुए चुनाव में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बड़ी जीत हासिल करते हुए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी पी. सी. मोदी ने दी। चुनाव में कुल 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया। राधाकृष्णन को 452 मत प्राप्त हुए, जबकि रेड्डी को 300 वोट मिले। एनडीए के पास कुल 435 सांसदों का समर्थन था, लेकिन उन्हें 17 अतिरिक्त वोट भी मिले हैं। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन का दावा था कि रेड्डी को 315 वोट मिलेंगे, मगर उन्हें केवल 300 मत ही प्राप्त हुए।

मतदान और उम्मीदवारों की स्थिति:

चुनाव अधिकारी पी. सी. मोदी के अनुसार, इस उपराष्ट्रपति पद के लिए कुल 68 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। हालांकि, जांच के बाद केवल दो ही वैध पाए गए और बाकी सभी नामांकन अवैध घोषित किए गए। चुनाव में एक सांसद ने डाक मत के माध्यम से अपना वोट डाला।

एनडीए को मिली एकजुटता की सफलता:

एनडीए की ओर से सी. पी. राधाकृष्णन को समर्थन में न केवल अपने घटक दलों से वोट मिले, बल्कि कुछ विपक्षी सांसदों ने भी उनका साथ दिया, जिससे उन्हें 17 अतिरिक्त वोट हासिल हुए। यह एनडीए की मजबूत रणनीति और आंतरिक एकजुटता का संकेत माना जा रहा है।

विपक्ष में सेंध?

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जहां अपने उम्मीदवार को 315 मत मिलने का अनुमान जताया था, वहीं 15 सांसदों ने या तो क्रॉस वोटिंग की या मतदान से दूरी बनाए रखी। यह विपक्षी एकजुटता पर सवाल उठाता है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ सी. पी. राधाकृष्णन अब देश के 17वें उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker