Trending

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, ₹1600 करोड़ की सहायता की घोषणा

जनता के पुनर्वास, कृषि और आधारभूत ढांचे के लिए बहुआयामी राहत योजनाएं लागू

 

चंडीगढ़/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाद अब पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरदासपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर बचाव, राहत और क्षति का आकलन किया और तत्पश्चात पंजाब के लिए ₹1600 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने बताया कि इससे पहले केंद्र द्वारा ₹12,000 करोड़ की सहायता विभिन्न आपदा राहत उपायों हेतु दी गई थी। अब पंजाब को एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत कोष) की दूसरी किस्त और पीएम किसान सम्मान निधि का अग्रिम हप्ता भी जारी किया जाएगा ताकि किसान तत्काल राहत पा सकें।

बहुआयामी पुनर्निर्माण योजनाएं होंगी लागू

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण
  • राष्ट्रीय राजमार्गों और स्कूलों की पुनर्बांधणी
  • पशुधन हानि पर मुआवजा
  • जलसंचय जनभागीदारी योजना के तहत सिंचाई परियोजनाओं की क्षतिपूर्ति
जन संवाद और संवेदनशीलता की पहल

प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ से प्रभावित नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी व्यथा जानी और त्वरित राहत का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनर्वास कार्य तेज गति से और पारदर्शी रूप से हो।

न्यायपालिका की मानवीय भागीदारी

इस बीच, भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों ने प्रधानमंत्री बाढ़ राहत कोष में ₹25,000 की व्यक्तिगत सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह कदम देश की न्यायपालिका की मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker