Ganeshotsav : Suresh Shetty : सेवा और श्रद्धा की मिसाल बना सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल
Ganeshotsav: Suresh Shetty: Public Ganeshotsav Mandal became an example of service and devotion
Ganeshotsav : Suresh Shetty : सेवा और श्रद्धा की मिसाल बना सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल नवी मुंबई के नेरुल में पूर्व नगरसेवक सुरेश शेट्टी के सार्वजनिक गणेशोत्सव की धूम मची है. तस्वीर में दिख रहा यह नजारा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का है. 35 वर्षों से यहां गणपति बप्पा की स्थापना हो रही है. आज यहां सैकड़ों भक्त एवं श्रद्धालु आते हैं और मंगलमूर्ति श्री गणेश का आशीर्वाद लेते हैं. आज यहां मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जहां आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किया गया. पूर्व नगरसेविका शिल्पा कांबली के सौजन्य से यहां महिलाओं के लिए हल्दी कुमकुम कार्यक्रम देखने लायक रहा. इस अवसर पर महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. सामाजिक कार्यक्रमों के तहत यहां बच्चों के लिए संगीत और चित्रकला स्पर्धा भी आयोजित की गयी और गणेशोत्सव के जरिए एकजुटता और सामाजिक सांस्कृतिक सद्भावना का संदेश दिया गया.



