Ganeshotsav : Bharat Nakhate : केदारेश्वर मंदिर में विराजे गणपति बप्पा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Ganeshotsav: Bharat Nakhate: Devotees gathered to have darshan of Ganpati Bappa seated in Kedareshwar temple.
Ganeshotsav : Bharat Nakhate : केदारेश्वर मंदिर में विराजे गणपति बप्पा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु तस्वीर में दिख रहा वाशी का यह सबसे लोकप्रिय गणेशोत्सव है. केदारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति के बीच पंडाल में विराजे गणपति बप्पा को देखने यहां हजारों भक्त हाजिरी लगा रहे हैं. हरिश्चंद्रगढ़ के महादेव मंदिर की तर्ज पर सजे पंडाल में भगवान शिव के साथ ही गजानन श्रीगणेश विराजित हैं. भक्त एवं श्रद्धालु यहां विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए गणपति बप्पा के दर्शन का आनंद ले रहे हैं. पंडाल में सतयुग, द्वापर, त्रेता और कलियुग के जीवन काल की जानकारी भक्तों को खूब लुभा रही है. पूर्व डिप्टी मेयर भरत नखाते बताते हैं कि यह गणेशोत्सव सृष्टि एवं प्रकृति का जीवंत उदाहरण पेश कर रहा है. नवी मुंबई के इस पंडाल में भक्ति और आस्था की गंगा प्रवाहित हो रही है, जिसमें भक्त भावविभोर होकर नहा रहे हैं.



