पुणे में भव्य समारोह: पंडित अवधेश शुक्ला और मंगेश सालवी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Grand ceremony in Pune: Pandit Awadhesh Shukla and Mangesh Salvi received national honor
पुणे/प्रतिनिधि : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एम्बेसडर ऑर्गनाइजेशन (WHRAF) एवं अनुर्वी फाउंडेशन पुणे के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 अगस्त 2025 को पुणे के पत्रकार भवन, गांजवे पेठ में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिवसेना महाराष्ट्र संघटक पंडित अवधेश शुक्ला एवं शिवसेना संपर्क प्रमुख रत्नागिरी तालुका / दक्षिण कोल्हापुर के श्री मंगेश सालवी को “भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार – 2025” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन समाजसेवियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। पंडित अवधेश शुक्ला और श्री मंगेश सालवी दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में वर्षों से सामाजिक चेतना, जनसेवा, और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनके प्रयासों से न केवल आमजन को सहायता मिली है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव को भी मजबूती मिली है।
समारोह में उपस्थित रहे कई गणमान्य अतिथि
इस प्रतिष्ठित समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। WHRAF के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र दगडू (दादा) सकपाल, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अविनाश साकुंडे, पुणे महानगरपालिका की मा. शिक्षा अध्यक्षा श्रीमती संगीता ताई तिवारी, अनुर्वी फाउंडेशन पुणे के अध्यक्ष लायन रवी जी अग्रवाल, एमआईटी यूनिवर्सिटी के निदेशक श्री महेश थोरवे, एवं पुणे पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री हेमंत जाधव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, एवं पत्रकार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी ने पंडित अवधेश शुक्ला और श्री मंगेश सालवी को उनके समर्पण एवं सेवा भावना के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार” सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि यह समाज के उन सच्चे सेवकों को पहचान देने का प्रयास है, जो निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को सामने लाना और उन्हें प्रेरित करना ही हमारा उद्देश्य है।” संस्था के
~डॉ. अविनाश साकुंडे, संस्थापक अध्यक्ष
प्रेरणा का स्रोत बने सम्मानित समाजसेवी
पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत पंडित अवधेश शुक्ला और श्री मंगेश सालवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सम्मान उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए है जो ज़मीनी स्तर पर समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस सम्मान को समाज के हर वर्ग तक न्याय और सेवा पहुँचाने की प्रेरणा बताया।




