Trending

Brahma Kumaris created history: एक लाख से अधिक रक्त यूनिट दान कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Brahma Kumaris created history: Created a world record by donating more than one lakh blood units

 

नवी मुंबई/प्रतिनिधी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे वर्षों तक याद किया जाएगा। संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणि दादीजी की 18वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर, 22 से 25 अगस्त 2025 के बीच, भारतवर्ष और नेपाल में फैले सैकड़ों सेवा केंद्रों पर एक साथ “महा रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया। इस शिविर में एक लाख से भी अधिक रक्त यूनिट एकत्र किए गए, जो विश्व स्तर पर एक अद्वितीय उपलब्धि बन गई है। इस ऐतिहासिक कार्य को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा भी आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हो चुकी है।

 जे. पी. नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय उद्घाटन:

इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्घाटन 17 अगस्त 2025 को दिल्ली स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्य सेवा केंद्र पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय श्री जे. पी. नड्डा जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। उन्होंने इस पहल को “रक्तदान के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक” बताया। इस श्रृंखला के अंतर्गत 24 अगस्त 2025 को नवी मुंबई के वाशी सेवा केंद्र पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहर की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही वन मंत्री गणेश नाईक महाराष्ट्र, पूर्व सांसद संजीव नाईक, पूर्व नगरसेवक प्रकाश मोरे, पूर्व नगर सेविका शिल्पा मोरे, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रतन राठोड़, ब्लड बैंक निदेशिका डॉ. प्रीती संघनिया, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक ब्रह्माकुमारी शीला दीदी, वाशी सेवा केंद्र की संचालिका ने सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए संस्था की सेवा भावना और रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया।

“सेवा ही सच्चा धर्म”: अतिथियों की भावभीनी प्रतिक्रियाएं

ब्रह्माकुमारीज़ केवल आध्यात्मिक जागरण की संस्था नहीं है, बल्कि यह समाज के हर क्षेत्र में जागरूकता, सेवा और भाईचारे की प्रेरणा देती है।

~गणेश नाईक, वन मंत्री महाराष्ट्र

पूर्व सांसद संजीव नाईक ने इसे “नवी मुंबई की गौरवशाली उपलब्धि” बताया और संस्था के अनुशासित, समर्पित सेवाकार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को नवी मुंबई म्युनिसिपल हॉस्पिटल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

विश्व रिकॉर्ड: सेवा का सर्वोच्च शिखर

चार दिवसीय इस महाअभियान के दौरान देशभर के रक्तदान शिविरों में एक लाख से अधिक ब्लड यूनिट जमा किए गए। यह संख्या अकेले किसी सामाजिक-आध्यात्मिक संगठन द्वारा एक साथ किए गए रक्तदान का ग्लोबल रिकॉर्ड बन गई। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस ऐतिहासिक अभियान को “Largest Blood Donation Drive by a Spiritual Organization” के रूप में मान्यता दी है। “रक्तदान – जीवनदान” का भावनात्मक संदेश ब्रह्माकुमारी संस्था का उद्देश्य सिर्फ रिकॉर्ड बनाना नहीं था, बल्कि समाज में यह संदेश देना था कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस अभियान ने युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और हर वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाकर सेवा की भावना को एकजुट किया। इस अभियान से लाखों लोगों को न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिली, बल्कि जीवन बचाने की प्रेरणा भी मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker