Navi Mumbai Dahihandi Utsav: शिरवणे में दहीहंडी उत्सव, 40 पथकों की धूम और गोविंदा की जयजयकार
Navi Mumbai Dahihandi Festival: Dahihandi festival in Shirvane, 40 groups of people and cheers for Govinda
नवी मुंबई/प्रतिनिधी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कैलासवासी विनोद सारिका स्मृति कला क्रीड़ा मंडल तथा भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दहीहंडी महोत्सव इस वर्ष अपने सोलहवें वर्ष में भव्य रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य के वनमंत्री, पालघर जिल्हा पालकमंत्री एवं ऐरोली विधानसभा के लोकप्रिय विधायक गणेश नाईक की विशेष उपस्थिती रही, इस भव्य आयोजन में भाजपा नवी मुंबई जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटील, वरिष्ठ समाजसेवक व सभागृह नेता रवींद्र इथापे, नगरसेवक सुरेश शेट्टी, शिल्पा कांबळे, मीरा पाटील, परिवहन समिति की पूर्व सभापती प्रदीप गवस, नगरसेवक गिरीश म्हात्रे, शिक्षण मंडळ सभापती अर्जुन सांगवी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक मंडलों ने उपस्थित होकर आयोजन को भव्यता प्रदान की। मंडल के प्रमुख हितचिंतक प्रभाकर ठाकूर, हनुमंत रोडे, दीपेश पाटील, शाबुद्दीन अंसारी, जयेश पवार, सुभाष जाधव, अरुणा भोईर, वर्षा पवार, कविता पलई, उषा माळसेकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन के लिए आयोजक व पूर्व महापौर जयवंत सुतार, मंडल अध्यक्ष जयेंद्र अरुण सुतार, माधुरी जयेंद्र सुतार, निर्मला सुतार तथा व्ही.एस. कला क्रीड़ा मंडल के सभी सदस्यों ने सभी मान्यवरों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लगभग 40 पथकों ने उत्सव में सहभाग लिया और परंपरा के अनुसार शिरवणे गांव के ‘बाळ गोपाळ मित्र मंडळ’ को दहीहंडी फोड़ने का विशेष मान दिया गया।
स्थानीय कलावंतों को मिला मंच और सम्मान
मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ शैक्षणिक और वैद्यकीय क्षेत्रों में भी निरंतर प्रगति की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों को नृत्य और गायन जैसी विधाओं में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार दिए गए। इस पावन अवसर पर राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर आए बच्चों को मंच पर बुलाकर प्रोत्साहन स्वरूप विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।
लकी ड्रा में महिला को मिला मोबाइल फोन
कार्यक्रम के अंत में आयोजित लकी ड्रा में उपस्थित नागरिकों के बीच एक महिला विजेता को मोबाइल फोन उपहार स्वरूप मंडल की ओर से भेंट किया गया। इस भव्य, सांस्कृतिक और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए दहीहंडी महोत्सव ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ समस्त शहरवासियों को भी कृष्ण भक्ति में सराबोर कर दिया।




