Trending

Sandip Naik Birthday: नवी मुंबई के तुर्भे स्टोर्स में Deepak Bhosle का मुफ्त आरोग्य शिविर

Sandip Naik Birthday: Deepak Bhosle's free health camp at Turbhe stores in Navi Mumbai

नवी मुंबई/ प्रतिनिधिः  ऐरोली के प्रथम विधायक संदीप नाईक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज नवी मुंबई के तुर्भे स्टोर्स में मुफ्त आरोग्य शिविर एवं औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समाजसेवी दीपक भोसले और रोहित घंटे के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में सूरज हास्पिटल की ओर से यहां डॉक्टरों ने ईसीजी, ब्लड सूगर, रक्तचाप, ऑडियोमेट्री टेस्ट समेत तमाम रोगों की जांच की और नागरिकों को जरूरी उपचार भी सुझाए. आरोग्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवक अनिल पाटिल, राजेंद्र इंगले, पूर्व नगरसेवक राजेश शिंदे, प्रह्लाद शेलारकर, उत्तम सुरवसे, गूरू वाकचौरे, कल्लप्पन कोली, अभय गुप्ता, मोदीन नदाफ,  और गणेश शिंदे  समेत तमाम लोग मौजूद रहे. इस शिविर की जानकारी देते हुए पूर्व नगरसेवक राजेश शिंदे ने पूर्व विधायक संदिप नाईक को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि आम जनों और जरूरतमंदों को सेहत जांच और उपचार की सुविधा मिले इसलिए यह आरोग्य शिविर लगाया गया. उन्होंने आयोजन के लिए रोहित घंटे और दीपक भोसले की सराहना की.

वहीं आम लोगों ने आरोग्य शिविर को उपयोगी बताया और पूर्व विधायक संदीप नाईक को जन्मदिन की शुभेच्छा देते हुए शिविर के आयोजकों का आभार जताया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker