
अक्कलकोट के MLA सचिन कल्याणशेट्टी का भाजी मंडी में नागरी सत्कार | Ashok Birajdar
Akkalkot MLS Sachin Kalyanshetty Felicitated by Solapur rahivashi and Mathadi worker
नवी मुंबई/ प्रतिनिधिः अक्कलकोट तालुका के दमदार विधायक सचिन कल्याणशेट्टी के नवी मुंबई आगमन पर आज एपीएमसी में भव्य नागरी सत्कार किया गया. विधायक सचिनदादा कल्याणशेट्टी ने सबसे प्रथम माथाड़ी आंदोलन के जनक स्व. अन्नासाहेब पाटिल की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाकर अभिवादन किया. वहीं भाजी मंडी में उनके लिए विशेष सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कामगार मौजूद रहे. विधायक ने सबसे पहले भाजी मंडी का जायजा लिया और विधानसभा में सुव्यवस्था का मुद्दा उठाने का भी भरोसा दिलाया. सत्कार कार्यक्रम का आयोजन स्वामी समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, माथाड़ी मापाड़ी व व्यापारी वर्ग अक्कलकोट एवं सोलापुर रहिवासी वर्ग के सौजन्य से किया गया. यहां अक्कलकोट के माथाड़ी कामगार, व्यापारी एवं रहिवासियों ने अपने चहेते विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया. कई संगठनों ने उन्हें पुस्तक, तस्वीर एवं हार पहनाकर भव्य सत्कार किया.
अक्कलकोट के MLA सचिन कल्याणशेट्टी का मंडी में नागरी सत्कार,नरेंद्र पाटिल ने विश्वास जताया कि विधायक सचिनदादा कल्याणशेट्टी, भाजी मंडी का दौरा किए हैं, उन्होंने कामगारों की हालत, सफाई और सुव्यवस्था का जायजा लिया है, और उम्मीद है कि मंडी से संबंधित इस मुद्दे को विधानसभा में जरूर उठाएंगे.गांव वालों से मिले सत्कार पर खुशी-सचिन कल्याणशेट्टी
विधायक सचिन कल्याणशेट्टी ने कहा कि आज मंडी में आकर अपने गांव के लोगों एवं समर्थकों से मिलने का मौका मिला. इनके लिए माथाड़ी नेता नरेंद्र पाटिल अच्छा काम कर रहे हैं. विधायक ने अक्कलकोट के माथाड़ी कामगारों, रहिवासियों और समर्थकों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. वहीं कार्यक्रम में खास तौर पर मौजूद माथाड़ी नेता नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल ने कहा कि मंडी में कार्यरत अक्कलकोट के मदताताओं और समर्थकों के समर्थन से सचिनदादा कल्याणशेट्टी विधायक चुने गए हैं, आज उन्होंने अपने गांव के कामगारों से मंडी आकर संवाद साधा. नरेंद्र पाटिल ने विश्वास जताया कि विधायक सचिनदादा कल्याणशेट्टी ने भाजी मंडी की सफाई और सुव्यवस्था का मुद्दा विधानसभा में जरूर उठाएंगे. वहीं कार्यक्रम आयोजक अशोक बिराजदार ने अपने नेता का सत्कार करते हुए खुशी जाहिर की.बिराजदार ने कहा कि यकीन है कि उनके विधायक विधानसभा में कामगारों की आवाज बुलंद करेंगे.



