Trending

Devine Darshan: सीवुड्स में महादेव नर्मदेश्वर शिवलिंग का सामूहिक जलाभिषेक | Vinod Upadhyay

Devine Darshan: Mass Jalabhishek of Mahadev Narmadeshwar Shivling in Seawoods | Vinod Upadhyay

नवी मुंबई/प्रतिनिधी : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सीवुड्स स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव नर्मदेश्वर शिवलिंग परिसर में भक्ति और आस्था का अद्वितीय संगम देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक किया और भोलेनाथ से अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री विनोद उपाध्याय एवं भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी उत्कर्ष उपाध्याय के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु पूरे उत्साह से शामिल हुए और शिव भक्ति में लीन हो गए। हिंदीभाषी समाज के वरिष्ठ नेता विनोद उपाध्याय ने सपत्निक भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिवमहिमा का स्मरण किया। उन्होंने कहा: “हर वर्ष श्रावण मास के पहले सोमवार को इस सामूहिक अनुष्ठान का आयोजन इसलिए किया जाता है ताकि हर भक्त को शिव आराधना का अवसर प्राप्त हो।” इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ महादेव नर्मदेश्वर शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और नवी मुंबई के नागरिकों के मंगल की प्रार्थना की। डॉ. पाटिल ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा “हिंदीभाषी समाज द्वारा शिवभक्तों के लिए किया गया यह आयोजन प्रेरणादायक है और समाज में आध्यात्मिक एकता का संदेश देता है।” भक्तों के लिए विशाल भंडारे और पूजा अर्चना की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसका श्रेय युवा समाजसेवी अजय मिश्रा, पवन पांडेय, योगेश पांडेय, सर्वेश उपाध्याय, गौरव म्हात्रे, सत्यम पांडेय और आकांक्षा उपाध्याय को जाता है, जिनके सहयोग से आयोजन भव्य और सफल रहा। श्रावण मास का प्रथम सोमवार हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है और आज सीवुड्स में हुई यह पूजा-अर्चना एक प्रेरक उदाहरण बनी कि किस प्रकार सामूहिक श्रद्धा एक सशक्त और सांस्कृतिक समाज का निर्माण करती है। महादेव की कृपा से यह आयोजन सफल रहा, और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को शिवमय बनाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker