Navi Mumbai Airport | नवी मुंबई एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख तय; जानिए कोण करेंगे उद्धघाटन
Navi Mumbai Airport | The date for the first flight from Navi Mumbai Airport has been decided; Know who will inaugurate it
नवी मुंबई / सुधीर शर्मा : नवी मुंबई एयरपोर्ट निर्माण साइट से आयी ताजा अपडेट्स आपको खुश करने वाली है. नए एयरपोर्ट पर चल रही तैयारियां बता रही हैं कि इसी साल 2025 में हवाई सफर का सपना पूरा होने वाला है. उद्घाटन की तारीख भी सामने आ गई है जब दिबा पाटिल की संघर्ष भूमि से इंडिगो की पहली उड़ान दिल्ली के लिए रवाना होगी. आपको शायद इसी दिन का इंतजार है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आखिर वह तारीख कौन सी है जब शहर के हवाई अड्डे से उड़े विमान की गड़गड़ाहट आसमान में गूंजेगी. आप बाट देख रहे हैं कि कब नवी मुंबई की धरती पर पहला कमर्शियल विमान उतरेगा और दिबा पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत का पहला जयघोष गूंजेगा. हजारों प्रकल्पग्रस्तों, नवी मुंबईकरों की इसी पर निगाहें टिकी हैं.
नवी मुंबई एयरपोर्ट: तारीखों का रनवे, उड़ानों की कमी!
एयरपोर्ट उद्घाटन का असली मुहूर्त तय हो गया है. मैं आपको वह तिथि भी बताने वाला हूं. और यह भी बताऊंगा कि नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन किसके हाथ से होगा. लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए कि सितंबर 2025 में उद्घाटन की जो तारीख दी जा रही है क्या वाकई उस दिन पहली उड़ा हो सकेगी. गौर कीजिए वर्ष 2010 से नवी मुंबई एय़रपोर्ट का कार्य जब गतिमान हुआ तब यह लक्ष्य रखा गया था कि वर्ष 2016 अप्रैल में पहली उड़ान होगी. काम नहीं हुआ तय तिथि फेल हो गयी. फिर 2018 का आम चुनाव आया बताया गया कि उससे पहले मार्च में उड़ान होगी बाद में यह तिथि बदलकर अप्रैल 2019 कर दी गयी. उस वक्त भी कुछ नहीं हुआ. फिर दिसंबर 2019 की तिथि बताई गई.उस दिन भी उड़ान टांय टांय फिस्स हो गई. जाहिर है जब निर्माण कार्य अधूरा होगा तो उड़ान भला कैसे हो सकती है. 2020 से शुरू हुए कोरोना लॉकडाउन ने नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान की काल अवधि को आगे बढ़ा दिया . जिंदगी से जूझती मुंबई में जब पैदल चलना दूभर था तब एयरपोर्ट से उड़ान की बात कौन पूछता. फिर दौर आया महाविकास आघाडी सरकार का. वित्त मंत्री अजित पवार ने अप्रैल 2024 में उड़ान की घोषणा की. यह तिथि बदलकर 25 मई 2025 हो गई लेकिन उस दिन भी कुछ नहीं हुआ. और इसके बाद नवी मुंबई एयरपोर्ट के असली मुखिया गौतम अडानी.सामने आए..इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लेते हुए अदानी ग्रुप के सीएमडी गौतम अडानी ने 17 जून 2025 को पहली उड़ान की घोषणा कर दी. सरकार ने पुष्टि नहीं कि जिस पर कई सवाल भी उठे.. 17 जून को अडानी खुद हेलीकॉप्टर से उड़कर निकल गए और नवी मुंबईकर आसमान की ओर देखते रह गए. इसलिए अबकी बार जो तिथि तय हुई है , उस पर उड़ान होगी या नहीं उस पर सबकी निगाहें हैं.
दुर्गाष्टमी का शुभ संयोग, पहली उड़ान का ऐतिहासिक पल!
अब जानिए किस दिन होगी पहली उड़ान.. केंद्र सरकार के विमानन मंत्रालय और अडानी समूह के आंतरिक सूत्रों की मानें तो 30 सितंबर 2025 को नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन होने वाला है. 30 सितंबर का दिन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी दुर्गाष्टमी है. यह मुहूर्त कई मायनों में खास है. इसलिए दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त पर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है. 30 सितंबर से फुल फ्लैश इंटरनेशनल ऑपरेशन प्रारंभ होने वाले हैं. बताया जा रहा कि इसके दो दिन पहले यानी 28 सितंबर या इंटरनेशनल आपरेशन के साथ ही डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेशन भी शुरू हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. गौर कीजिए नवी मुंबई का प्रकल्पग्रस्त समाज नए एयरपोर्ट पर दिबा पाटिल का नाम देने की मांग पर अड़ा है. देवेंद्र फडणवीस सरकार ने पूर्व में ही इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय विमानन मंत्रालय को भेजा दिया है जिस पर फैसला विचाराधीन है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले प्रकल्पग्रस्तों के मसीहा दिबा पाटिल का नाम लग जाएगा. जैसा कि लगातार मांग उठ रही है. हालांकि कोई भी सरकार इस पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है. इसके पीछे कोई और कहानी तो नहीं.. सामने आई एक जानकारी इस आशंका को बल देती है. सूत्रों की मानें तो नवी मुंबई एय़रपोर्ट की उद्धाटन तो होगा लेकिन उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पनवेल नहीं आएंगे. और तो और प्रधानमंत्री इसका वर्चुअल उद्घाटन भी नहीं करेंगे. यहां तक कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उद्घाटन नहीं करने वाले हैं. 30 सितंबर को कोई राजनीतिक कार्यक्रम भी नहीं तय हुआ है. किसी नेता का कोई भाषण भी नहीं होने वाला है. तो फिर पहली उड़ान पर औपचारिक उद्घाटन कैसे होगा. इस सवाल के जवाब में सूत्र बताते हैं कि खुद गौतम अदानी नवी मुंबई एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि 30 सितंबर के दिन दुबई, अमेरिका, कनाडा और अरब देशों के लिए कुल 15 उड़ानें संचालित करने की तैयारी है. उसके लिए 15 सितंबर से यानी टिकट बुकिंग ओपन होने वाली है.
क्या दिबा पाटिल के नाम से ही होगी उड़ान मुकम्मल!
एयरपोर्ट उद्घाटन की इन तैयारियों के बीच सबकी निगाहें नवी मुंबई के आसमान पर टिक गई हैं. लेकिन प्रकल्पग्रस्तों की नजर तो अपने मसीहा दिबा पाटिल के नाम पर टिकी हैं. वे असमंजस में हैं. इतने बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस तरह उद्घाटन किसी को रास नहीं आ रहा है. कहीं ऐसा तो नहीं कि इसकी आड़ में पहली उड़ान से पहले दिबा का नाम देने के लिए सरकार तैयार नहीं है. और नामांतरण विवाद को दरकिनार करने के लिए इस तरह का अनौपचारिक शुभारंभ करवाना चाहती है. अलबत्ता बीजेपी नेता और सरकार दोनों यह दावा करते दिख रहे हैं कि एयरपोर्ट के लिए दिबा के नाम पर ही मुहर लगने वाली है जिसे महायुति सरकार ने मोदी सरकार को प्रस्तावित किया है. ऐसे में विश्वास करने के सिवा दूसरा विकल्प नहीं है. राज्य सरकार के नामांतरण प्रस्ताव को मानना केंद्र सरकार की बाध्यता होती है. इसलिए हमें यह यकीन करना होगा कि एयरपोर्ट पर नाम तो दिबा का ही मिलेगा..लेकिन उस नाम का औचित्य क्या है जिसे पहली उड़ान से तय करने की मांग है. तो देर किस बात की. तैयार हो जाईए नवी मुंबई इंटरनेशनल एय़रपोर्ट की पहली विमान से उड़ान के लिए..नए एयरपोर्ट से पहली उड़ान में आपको बैठने और सफर करने का मौका मिलने वाला है. 80 दिन शेष बचे हैं जब दिबा पाटिल की संघर्ष भूमि से उड़ान भर कर इंडिगो का विमान नवी मुंबई के आकाश में गड़गड़ाएगा. हम सब चाहते हैं कि हर लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान स्वागत का यही उद्धोष गूंजे कि ..दिबा पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपका स्वागत है….




