Trending

Ganesh Naik | गणेश नाईक की पहल से संजय गांधी उद्यान के रहवासियों को मिलेगी राहत

Ganesh Naik | Residents of Sanjay Gandhi Park will get relief from Ganesh Naik's initiative

मुंबई/प्रतिनिधि: मुंबई के हरे-भरे दिल कहे जाने वाले संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) से सटे इलाकों में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अब सरकार एक निर्णायक कदम उठाने जा रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में वनमंत्री गणेश नाईक ने घोषणा की कि उद्यान की चारों दिशाओं में सुरक्षा दीवार (कॉम्पाउंड वॉल) बनाई जाएगी, ताकि तेंदुओं ( बिबट्या ) की मानवी वस्तियों में घुसपैठ रोकी जा सके। विधान परिषद में शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के विधायक मिलिंद नार्वेकर ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बिबट्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब वे पास की बस्तियों में घुसकर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। इस पर चर्चा में विधायक प्रविण दरेकर, अभिजित वंजारी, निरंजन डावखरे, भाई जगताप, सत्यजित तांबे और हेमंत पाटील सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

वनमंत्री गणेश नाईक का जवाब:

वनमंत्री नाईक ने सदन को बताया:

तेंदुओं की संख्या फिलहाल 54 है, और उनके भोजन (हर्बिवोर प्रजातियों) की संख्या भी पर्याप्त है। छोटे जंगली जानवरों के संरक्षण हेतु उद्यान में अधिक फलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं, ताकि तेंदुओं को जंगल के अंदर ही पर्याप्त शिकार उपलब्ध हो। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। भविष्य में उपग्रह तकनीक (Satellite Monitoring) का उपयोग भी करने की योजना है। गस्ती पथक (Patrolling Teams) के माध्यम से भी इलाके की सतत निगरानी की जा रही है।  वनमंत्री ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उद्यान के किनारे रह रहे नागरिकों का पुनर्वसन किया जाएगा। इसके तहत आरे कॉलोनी क्षेत्र में म्हाडा के माध्यम से घरों का निर्माण कर उन्हें वहां स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि मानवी और वन्यजीव संघर्ष की संभावना कम हो।

अब तक तीन मौतें, सरकार से मुआवजा

पिछले कुछ वर्षों में बिबट्ये के हमलों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्री नाईक ने जानकारी दी कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹20 लाख का मुआवजा दिया गया है। इसके साथ ही सरकार और सामाजिक संगठनों की ओर से बच्चों को अकेले न छोड़ने और रात के समय सतर्क रहने जैसी जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। वनमंत्री ने एक उपप्रश्न के उत्तर में बताया कि तेंदुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए एक विशेष केंद्र कार्यरत है, जहां 22 बिबट्याओं के इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान जैसे जैवविविधता से भरपूर क्षेत्र में वन्यजीवों और मानव बस्तियों के बीच का टकराव एक गंभीर समस्या बन गया है। वनमंत्री गणेश नाईक द्वारा घोषित ये कदम – सुरक्षा दीवार का निर्माण, पुनर्वसन योजना, तकनीकी निगरानी, और जनजागरूकता – इस संघर्ष को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माने जा रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इन उपायों को जमीन पर कितनी तेजी से और प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है। इससे न केवल लोगों की जान की सुरक्षा होगी, बल्कि बिबट्याओं जैसे संरक्षित प्राणियों का भी संरक्षण हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker