निशांत भगत की मांग पर मंत्री Ganesh Naik का बड़ा आदेश, सानपाड़ा के ऑर्केस्ट्रा बार को परमिशन दी तो खैर नहीं

Ganesh Naik’s Strong Stand: No Approval for Hausa Orchestra Bars in Sanpada

नवी मुंबई/ प्रतिनिधिः महाराष्ट्र राज्य के वन मंत्री गणेशजी नाईक ने आज वाशी में आयोजित जनता दरबार में नवी मुंबई पुलिस आयुक्त को सानपाड़ा में प्रस्तावित हौसा बार अँड रेस्टॉरंट को परमिशन नहीं जारी करने का निर्देश दिया. युवा नेता निशांत भगत एवं पूर्व नगरसेविका रूपाली निशांत भगत के एक निवेदन पर संज्ञान लेते हुए मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि जब जनता इसका विरोध कर रही है तब पुलिस को हौसा ऑर्केस्ट्रा बार को एनओसी देने की जल्दी क्यों पड़ी है. जनता दरबार में पूर्व नगरसेविका रुपाली निशांत भगत ने कहा कि सानपाड़ा-पाम बीच सेक्टर 17 की द अफेयर्स बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर प्रस्तावित ऑर्केस्ट्रा (डांस) बार शुरू होने वाला है. हालांकि जनता इसका कड़ा विरोध कर रही है.  जिस पर नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय और राज्य आबकारी विभाग ने उक्त प्रतिष्ठान को ऑर्केस्ट्रा और परमिट बार का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया, संबंधित प्रतिष्ठान के मालिक ने इस मामले में कोंकण विभागीय आयुक्त से संपर्क किया है, इस संबंध में हाल ही में 24 जून 2025 को स्थानीय पूर्व नगरसेविका श्रीमती वैजयंती दशरथ भगत और निशांत करसन भगत ने प्रभाग के निवासियों के साथ माननीय कोंकण विभागीय आयुक्त से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में तथ्यों और जनभावनाओं से अवगत कराया।

सानपाड़ा-सोनखर (पाम बीच) के कुल नौ सेक्टरों के नागरिकों और सभी हाउसिंग सोसाइटियों ने संबंधित प्रशासनिक विभाग के पास लिखित रूप से यहां आने वाले ऑर्केस्ट्रा बार पर हजारों आपत्तियां दर्ज कराई हैं। साथ ही लिखित चेतावनी भी दी हैकि यदि संबंधित अधिकारी इस संबंध में अनुमति देते हैं, तो एक मजबूत सार्वजनिक आंदोलन शुरू किया जाएगा. 

मंत्री ने सुनी फरियाद, कोकण आयुक्त को दिया निर्देश

आज इस संबंध में सानपाड़ा क्षेत्र के निवासियों ने इस आर्केस्ट्रा बार के खिलाफ तीव्र भावनाएं व्यक्त करते हुए युवानेता निशांत भगत के नेतृत्व में वनमंत्री गणेशजी नाइक आयोजित जनता दरबार में फरियाद रखी. मंत्री के सामने निशांत भगत ने पूरी जानकारी देते हुए बार को परमिशन नहीं संबंधी तमाम दलीलें पेश की. इस पर मंत्री ने तुरंत कोंकण विभागीय आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी से संपर्क किया और उन्हें इस प्रस्तावित बार को अनुमति देने से इनकार करने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि जिस पबार का जनता विरोध कर रही है, और सामाजिक वातावरण प्रदूषित होने का खतरा हो उसे परमिशन नहीं दिया जाना चाहिए.  इस आदेश के बाद स्थानीय निवासियों ने गणेशजी नाईक के प्रति आभार जताया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker