
बीजेपी MLA मंदा म्हात्रे की मांग, बेलापुर में आंबेडकर-अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने भूखंड दिलाएं
BJP MLA Manda Mhatre's demand, give plot to put up Ambedkar-Ahilyabai statue in Belapur
नवी मुंबई प्रतिनिधिः बीजेपी की बेलापुर विधायक मंदा म्हात्रे ने आज बुधवार को नवी मुंबई मनपा आयुक्त कैलास शिंदे से मुलाकात की और विधानसभा क्षेत्र में लंबित पड़े तमाम विकास उपक्रमों और नागरी समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की. आय़ुक्त से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक के शिष्टमंडल में र्व नगरसेवक दीपक पवार, पूर्व नगरसेवक राजू शिंदे, समाजसेवी दत्ता घांघले, पांडुरंग आमले, राजू तिकोने, आबा जगताप प्रवीण भगत, राखी पाटिल के साथ ही मंडल अध्यक्ष, बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
हॉस्पिटल और खेल सुविधाओं के विकास पर जोर
विधायक मंदाताई म्हात्रे ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के लिए मिली मंजूरी के लिए मनपा आयुक्त का आभार जताया. उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिलने से नवी मुंबईकरों की उम्मीदें जगी हैं। जिलाध्यक्ष डॉ राजेश पाटिल ने नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ कैलाश शिंदे का अभिनंदन किया और बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ नवी मुंबई के युवाओं और एथलीटों को आधुनिक खेल और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए. बेलापुर गांव में कुश्ती मैदान में एक आधुनिक खेल परिसर का निर्माण, सीबीडी सेक्टर-3 में राजीव गांधी मैदान के पास एक सुसज्जित इनडोर खेल भवन का निर्माण, नेरुल सेक्टर-9, बीएच. नंबर 121 बी में आचार्य तुलसी मैदान में आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण, वाशी, सेक्टर-10 ए, बीएच. नंबर में विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण से नवी मुंबई के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण खेल मंच तैयार होगा तो इससे नवी मुंबई से ओलंपिक, राज्य स्तर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने लायक अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे.
बाबा साहेब-अहिल्यादेवी होल्कर की पुर्णाकृति पुतला का प्रस्ताव लंबित
सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले महापुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, राष्ट्रमाता जिजाऊ मां साहेब और राजमाता पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर की पूर्ण लंबाई वाली प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इन महान हस्तियों के कार्यों को जनता तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए, विधायक मंदाताई म्हात्रे ने मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उनकी मूर्तियों की स्थापना के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले।
नागरी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा, आयुक्त ने दिया समाधान का निर्देश
विधायक मंदाताई म्हात्रे ने कहा कि नवी मुंबई के ज्वेल में स्थापित की जाने वाली भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का काम अंतिम चरण में है और जल्द से जल्द इसका उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही पाम बीच से सटे खुले भूखंड पर तितली उद्यान का निर्माण, उरण फाटा के आदिवासी भाइयों के लिए पक्के मकानों का निर्माण, सीबीडी सेक्टर-1 में पुस्तकालय का निर्माण, शाहबाज गांव और फणसपाड़ा गांव के नागरिकों के लिए “समाज मंदिर हॉल” का निर्माण, सारसोले गांव के सेक्टर-6 में “लोकमान्य तिलक समाज मंदिर हॉल” का जीर्णोद्धार, वाशी सेक्टर-10ए मिनीशोर और सागर विहार क्षेत्र का विकास समेत कई अन्य मुद्दे और समस्याएं मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे के समक्ष उठाई गई। साथ ही आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रों के माध्यम से उठाई गई समस्याओं पर सकारात्मकता दिखाई और उन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर संपर्क कर उक्त समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया।



