Trending

Electric Shutdown: खारघर में बिजली पैनल जलने से ब्लैक आऊट, 22 घंटे बाद लौटी बिजली

Electric Shutdown: Kharghar is in darkness due to fire in the feeder

सुधीर शर्मा/नवी मुंबई के खारघर में मंगलवार को बारिश के कारण भयंकर बत्तीगुल का सामना करना पड़ा. दोपहर 2 बजे के करीब खारघर सेंट्रल पार्क के सामने एक डक्ट में पानी भरने से स्पार्क हुआ जिसके बाद बिजली खंडित हो गई. बताया जा रहा है कि इस डक्ट में पानी भरने से आग लग गई और मेन केबल जलकर खाक हो गया. इस फीडर से खारघर सेक्टर 35, सेक्टर 36 समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई होती थी. मेन केबल जलने से आधा खारघर पूरी तरह अंधेरे के चपेट में आ गया. मंगलवार दोपहर 2 बजे से खंडित हुई बिजली बुधवार को 12 बजे के बाद बहाल हो सकी. 22 घंटे आधा खारघर ब्लैक आऊट होने से लोग बेहाल रहे. बिजली सप्लाई खंडित होने से बीमार,  बुजुर्ग और छोटे बच्चे बूरी तरह प्रभावित रहे. लोग मोमबत्तियां जलाकर घरों में रौशनी का इंतजार करते नजर आए.

आधा दिन से आधी रात तक अंधेरा, आपदा व्यवस्था पर सवाल

बीते 1 साल में खारघर इस तरह कभी अंधेरे में नहीं रहा. नागरिकों ने कहा कि पहले भी बारिश में बिजली खंडित होती रही है लेकिन 2 से 4 घंटों में उसे रीस्टोर कर लिया गया था लेकिन इस बार 20 घंटों से बिजली गुल है. ताज्जुब इस बात का है कि दोपहर 2 बजे फीडर केबल जला लेकिन बुधवार सुबह 10 बजे तक बिजली विभाग, सिडको और मनपा अधिकारी ठीक नहीं करवा पाए. ऐसे में जबकि पनवेल मनपा और सिडको ने मानसून में आपदा व्यवस्थापन केंद्र प्रारंभ करते हुए त्वरित मदद का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन सब कुछ उलटा पड़ता दिख रहा है. नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि यह कैसा आपदा व्यवस्थापन है कि 20 घंटों बाद भी बिजली बहाल नहीं कर पा रहा है.

मेन केबल के रेस्टोरेशन में लगा 22 घंटे का समयः सहायक अभियंता

खारघर में मंगलवार दोपहर 2 बजे से हुई बत्ती गुल के कारण बुधवार 12 बजे तक अंधेरा कायम है, रौशनी कब बहाल होगी इस सवाल पर खारघर नोड के सहायक अभियंता शकील अहमद ने कहा कि ‘सेंट्रल पार्क के नजदीक मेन फीडर का पूरा केबल जल जाने की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई है. टीवी वन इंडिया को जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ने कहा कि जहां डक्ट है वहां पक्की सड़क है जिसे तोड़ने में दिक्कत हो रही है, इसलिए बिजली सप्लाई रीस्टोर होने में वक्त लगा. उन्होंने कहा कि सेंट्रल पार्क फीडर की जली केबल को बदलने के लिए खुदाई होना जरूरी थी,  फिलहाल नई केबल बदलने के बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker