Trending

Legal Add Centre: शिवसेना UBT ने वाशी में शुरू किया मुफ्त कानूनी सलाह केंद्र, राजन विचारे ने किया उद्धाटन

Free Legal Centre: Shiv Sena UBT started free legal add center in Vashi

नवी मुंबई/ प्रतिनिधिः उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की ओर से आज नवी मुंबईकरों के लिए मुफ्त कानूनी सलाह केंद्र का शुभारंभ किया गया. वाशी के जुहूगांव शिवसेना शाखा में प्रारंभ हुए इस लीगल सेंटर का आज पूर्व सांसद और शिवसेना नेता राजन विचारे ने पारंपरिक उद्धाटन किया. शिवसेना विधिक सेना की ओर से इसका संचालन संचालित होने वाले इस केंद्र पर आम जनों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने की तैयारी है. इस कार्यालय के उद्धाटन अवसर पर शिवसेना उबाठा के उपनेता विट्ठल मोरे, बेलापुर जिलाप्रमुख प्रकाश पाटिल, ऐरोली के जिलाप्रमुख प्रवीण म्हात्रे, महिला जिला संघटक रंजनाताई शिंत्रे, वरिष्ठ पदाधिकारी एम.के. मढ़वी, विधिक सेना के एड. ज्ञानेश्वर कवले, एड. प्रवीण दबड़े, मुरलीधर पाटिल, मीनल कोली, समेत तमाम पदाधिकारी और शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नवी मुंबईकरों को मिलेगी फ्री लीगल हेल्प-राजन विचारे

पूर्व सांसद शिवसेना उबाठा नेता राजन विचारे एवं एड. ज्ञानेश्वर कवले ने कहा कि आजकल जनता सरकार की नीति और रवैए से त्रस्त है. महानगर पालिका हो, सिडको हो या सरकारी कार्यालय वहां आम जनों की सुनवाई नहीं है इसलिए जनता हक और समाधान पाने कोर्ट जाने को मजबूर है. हालांकि उसके लिए हर व्यक्ति सक्षम नहीं है. इसलिए शिवसेना उबाठा ने यह मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, ताकि आम जनों को सही मदद मिल सके. शिवसेना नेताओं और पदाधिकारियों ने जनता से मुफ्त कानूनी सलाह केंद्र का लाभ उठाने का आह्वान किया है.

शिवसेना विधिक सेना के जरिए दिलाएंगे मदद-प्रवीण म्हात्रे

वहीं खुद शिवसेना उबाठा के जिलाध्यक्ष प्रवीण म्हात्रे एवं प्रकाश पाटिल ने कहा कि आज नवी मुंबईकर आरोग्य और कानूनी सेवाओं को लेकर परेशान हैं. जुहूगांव शाखा में प्रारंभ हुए इस केंद्र के जरिए पीड़ित और परेशान नवी मुंबईकरों को फ्री कानूनी सहायता-सलाह प्रदान करने की तैयारी है.  शिवसेना जिलाप्रमुखों ने कहा कि विधिक सेना का उद्देश्य आम जनों को सहयोग देना है.. उन्होंने कानूनी सहायता केंद्र की जानकारी देते हुए सहायता लेने की अपील की.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker