Trending

MLA Sanjay Upadhyay का तुर्भे में नागरी सत्कार, रामचंद्र घरत के सौजन्य से कार्यक्रम

MLA Sanjay Upadhyay felicitation by Ramchandra Gharat

नवी मुंबई-प्रतिनिधिः बीजेपी नेता और बोरिवली के विधायक संजय उपाध्याय के नवी मुंबई आगमन पर आज भव्य स्वागत किया गया. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत के तुर्भे आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक संजय उपाध्याय का नागरी सत्कार किया गया. इस अवसर पर बीजेपी नेता राजेश राय, दत्ता घंगाले, मारकंडेय केवट हरिओम समेत बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय एवं बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नवी मुंबई मनपा में बैठेगा बीजेपी का महापौर-संजय उपाध्याय

इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही उन्हें कार्यकर्ताओं द्वारा आमंत्रण मिल रहा था.उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवी मुंबई प्रभारी रहने पर कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव हो गया है, आज उनका प्यार देखने को मिला. बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि नवी मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और महानगर पालिका चुनाव में पूरी ताकत से उभरेंगे और जीत कर अपना महापौर बनाएंगे.

कार्यकर्ताओं की मांग पर विधायक का सत्कारः रामचंद्र घरत

वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं तमाम संगठनों के जरिए इस सत्कार कार्यक्रम आयोजित करने वाले बीजेपी नेता रामचंद्र घरत ने कहा कि विधायक संजय उपाध्याय ने नवी मुंबई प्रभारी के तौर पर पार्टी को संगठित किया. चुनावी जीत में उनका अहम योगदान रहा है, इसलिए उनके सत्कार का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत ने कहा कि आज विधायक संजय उपाध्याय कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा है जिसका फायदा मनपा चुनाव में देखने को मिलेगा.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker