
Cyber Security Centre: MSC बैंक ने शुरू किया देश का पहला सायबर सिक्यूरिटी सेंटर
Maharashtra State Coop Bank Started India's first Cyber Security Centre
नवी मुंबई/प्रतिनिधिः सहकारी बैंकों पर हो रहे साइबर अटैक से बचाने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक ने भारत का पहला सी सॉक यानी साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया है. 50 करोड़ की लागत से वाशी में स्थापित सहकार सुरक्षा नामक इस केंद्र के जरिए राज्य के 31 जिला बैंकों को साइबर सिक्योरिटी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. 13 जून शुक्रवार को राज्य उपमुख्यमंत्री अजित पवार सी सॉक का उद्घाटन करने वाले हैं. आज एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए महाराष्ट्र स्टेट कोआपरेटिव बैंक के प्रशासक विद्याधर अनास्कर ने कहा कि एमएससी बैंक भारत का पहला सहकारी बैंक है जिसने बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर साइबर अटैक के जरिए होने वाले फाइनेंशियल नुकसान को रोकने का साइबर सिक्योरिटी मैकेनिज्म तैयार किया है. यह सुविधा सहकारी बैंकों को बिना मूल्य एवं मुफ्त प्रदान की जाएगी.
31 जिला बैकों को साइबर सुरक्षा देने की तैयारीःविद्याधर अनास्कर
बैंक के प्रशासक विद्याधर अनास्कर ने कहा कि बीते दिनों में सहकारी बैंकों पर 10 लाख से अधिक सायबर अटैक हो चुके हैं और करोड़ों की धनराशि की चोरी हुई है. ऐसे साइबर हमले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन बैंकों और वित्तीय संस्थान इसके लिए फूल प्रूफ सायबर सुरक्षा तैयार करने में असमर्थ हैं. उन्होंने कहा कि सेंटर के जरिए एमएससी बैंक राज्य के सभी 31 जिला सहकारी बैंकों को साइबर सिक्योरिटी सुविधा प्रदान करना चाहता है, ताकि खाताधारकों के निवेश को नुकसान से बचाया जा सके. प्रशासक ने कहा कि सी-सॉक ऐसे बैंकों पर होने वाले साइबर हमलों की कोशिशों की निगरानी और उससे बचाव के लिए जरूरी उपायों की जानकारी मुहैया कराएगा.
सहकारी बैंकों पर 10 लाख से अधिक सायबर अटैक हो चुके हैं और करोड़ों की धनराशि की चोरी हुई है. ऐसे साइबर हमले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन बैंकों और वित्तीय संस्थान इसके लिए फूल प्रूफ सायबर सुरक्षा तैयार करने में असमर्थ हैं.



