Trending

पनवेल में रिक्षा-टैक्सी चालकों के लिए नई उम्मीद, आरटीओ अधिकारियों से बीजेपी समर्थित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक

New hope for rickshaw-taxi drivers in Panvel, important meeting of BJP-backed organization with RTO officials

पनवेल/सुमित गायकवाड: भारतीय जनता पार्टी समर्थित वंदे मातरम् जनरल कामगार संघटन के उपाध्यक्ष रवि नाइक ने मंगलवार को पनवेल आरटीओ (रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस) अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की, जिसमें रिक्षा और टैक्सी चालकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक का आयोजन क्षेत्रीय विधायक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया था। बैठक में प्रमुख रूप से मिटर रिकॅलिब्रेशन, वाहन पासिंग से जुड़ी समस्याएं और सॉफ़्टवेयर की कमी के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि कई चालकों को जबरदस्ती नए मिटर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर संघटन ने अधिकारियों को त्वरित समाधान का आग्रह किया और रिकॅलिब्रेशन के लिए आवश्यक सॉफ़्टवेयर की उपलब्धता की मांग की। संघटन के पदाधिकारियों ने कागजात की प्रक्रिया के दौरान हो रही रिश्वतखोरी के बारे में भी अधिकारियों के सामने अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही, बैठक में नए जीपीएस सिस्टम से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान भी किया गया। बैठक में वंदे मातरम् जनरल कामगार संघटन के सचिव रविंद्र कोरडे, अंकुश पाटील, दीपक नावडेकर, दीपक म्हात्रे, संतोष म्हात्रे, जितेंद्र म्हात्रे सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। संघटन ने इस बैठक के परिणामस्वरूप रिक्षा और टैक्सी चालकों को उनकी समस्याओं का समाधान मिलने की उम्मीद जताई है और कहा कि यह पहल उनके लिए राहत का कारण बनेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker