Trending

Aditya Thackeray’s on Dharavi Redevelopment: आदित्य ठाकरे की चेतावनी- धारावी में नहीं रखने देंगे कदम, सीने पर पैर रखकर जीतेंगे लड़ाई

Aditya Thackeray's big attack on Dharavi redevelopment: "We will not let them step into Dharavi, we will win the battle by stepping on their chest"

 

मुंबई, प्रतिनिधी: धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुंबई के मुलुंड स्थित कालिदास सभागृह में शिवसेना (यूबीटी) की ओर से आयोजित सभा में ठाकरे ने धारावी के लोगों के साथ खड़े होने का ऐलान किया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अपने भाषण की शुरुआत में आदित्य ठाकरे ने मुंबई की अस्मिता पर जोर देते हुए कहा, “यह मुंबई हमारी है और हमारी ही रहनी चाहिए। कई उद्योगपति मुंबई आए और उन्होंने इसे अपनाया। अगर आप मुंबई में आना चाहते हैं, तो इसका सम्मान करें, यहां व्यापार करें, लेकिन मेरी मुंबादेवी का भी सम्मान करें।”

धारावी पुनर्विकास: सिर्फ ‘मालिक’ के लिए योजना?

धारावी के पुनर्विकास को लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा कि परियोजना आम जनता की उपेक्षा करके सिर्फ मालिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘भ्रष्टनाथ शिंदे’ कहा और आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर 2022 को जारी धारावी टेंडर के जरिए भ्रष्ट तरीके से सरकार बनाई गई। उन्होंने सवाल उठाया, “धारावी में विकास मालिकों का हो रहा है। उस मालिक का नाम क्या है? जब मुख्यमंत्री ने धारावी का मास्टर प्लान मंजूर किया, उस बैठक में कोई मुंबई प्रेमी था क्या? कोई मुलुंड से था? कोई कुर्ला से था? नहीं। तो क्या यह मास्टर प्लान सिर्फ मालिक के लिए घोषित किया गया?” आदित्य ठाकरे ने चेतावनी दी कि सरकार धारावी जैसे क्षेत्रों को तोड़कर शहर में कई ‘नई धारावी’ बनाने की कोशिश कर रही है, जिससे आम जनता को अलग-अलग जगहों पर विस्थापित किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि यह लड़ाई सिर्फ जमीन की नहीं, पहचान की है।

“मैं आदेश देने नहीं, आपके साथ लड़ने आया हूं” ~ आदित्य ठाकरे

उन्होंने कहा, “अगर धारावी के सभी नागरिकों को पात्र नहीं ठहराया गया, तो उन्हें धारावी में कदम रखने नहीं देंगे। मैं आदेश देने नहीं, बल्कि आपके साथ लड़ने आया हूं। लड़ाई लड़ते समय कई मुकदमे ठोके जाएंगे, फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे। उनके सीने पर पैर रखकर ये लड़ाई जीतेंगे।” सभा के दौरान आदित्य ठाकरे ने मुलुंड के भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ये विधायक कौन हैं? ये कोटेचा नहीं, खोटेचा हैं। ये सच बोल रहे हैं या झूठ? इसलिए इनका नाम कोटेचा होना चाहिए या खोटेचा?” उन्होंने कहा कि लोगों को कोटेचा को प्रेम पत्र भेजकर पूछना चाहिए कि उन्होंने जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ? साथ ही उन्होंने कुर्ला और मदर डेयरी जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि वहां के विधायक गुवाहाटी चले गए थे, क्या वे अब वापस आकर सवाल पूछेंगे? आदित्य ठाकरे का यह तीखा भाषण न सिर्फ धारावी के पुनर्विकास को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि मुंबई की अस्मिता और जनता के अधिकारों की लड़ाई को भी नई दिशा देता है। आने वाले समय में यह मुद्दा मुंबई की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ला सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker