Girl Abuse : मासूम के साथ दुष्कर्म प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Girl Abuse: Accused arrested for attempting to R* pe an innocent girl
नवी मुंबई/सुमित गायकवाड : नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में मंगलवार, 3 जून को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आठ साल की बच्ची पर उसके ही घर में घुसकर एक युवक ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए हमलावर के चंगुल से खुद को छुड़ाया और भाग निकली। जब वह भाग रही थी, तो युवक भी उसके पीछे भागा, जिसे देखकर पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया। घटना मंगलवार की है जब बच्ची घर में अकेली थी, तब पड़ोस में रहने वाला अमजद कुरेशी नाम का एक युवक उसके घर में घुस आया। उसने बच्ची को चाकू दिखाकर धमकाया और कहा, “तू चिल्लाई तो तेरे पेट में चाकू घोंप दूंगा।” इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़ित के फटे कपड़े और उसकी घबराई हुई हालत देखकर पडोसी महिलाओं ने उसे संभाला और पुलिस की खबर दी गई.
संघटनों के दबाव में 2 बजे रात को दर्ज हुआ मामला
फिलहाल, परिवार की शिकायत के बाद, तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. हालांकि प्राथमिक तौर पुलिस मामले को दर्ज करने से कतरा रही थी लेकिन तमाम सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद रात 2 बजे आरोपी अमजद कुरेशी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह राणा, सुरेश गायकवाड, स्वरूप पाटील, शंकर संगपाल, महेश हलवाई, अनिल पाटील, आदर्श बिरादार एवं हरीश हलवाई ने पीडित के परिजनों को समर्थन देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
आरोपी को बचाते दिखी एमआईडीसी पुलिस, भूमिका पर सवाल
इस घटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद जहां पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी वहीं पुलिस अपनी भूमिका को लेकर संदेह के घेरे में नजर आयी. सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस पीडित बालिका की गर्भवती मां को बार-बार पुलिस थाने बुला रही थी, जिसके बाद स्थानीय भाजपा पदाधिकारी सुरेश गायकवाड ने मामले में भाजपा विधायक चित्राताई वाघ और प्रदेश उपाध्यक्षा प्रा. वर्षाताई भोसले में मदद की अपील की।
अस्मत छीनने वालों को सजा मिलेगी – वर्षा भोसले
इसे गंभीरता से लेते हुए, बीजेपी नेता वर्षाताई भोसले ने तुरंत तुर्भे थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आबा साहेब पाटील से मुलाकात की और उनसे सवाल किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पाटील ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसा व्यवहार नहीं होगा।उन्होंने नागरिकों से बात करते हुए दृढ़ता से कहा, “यहां देवाभाऊ की सरकार है, और ऐसी संवेदनशील सरकार के राज में बहन बेटियों और महिलाओं की अस्मत लूटने वाले और अत्याचारी नहीं बख्से जाएंगे.




