Trending

Action on UP Madarasa :  बलरामपुर में 33 मदरसों पर की कार्रवाई, 7 जमींदोज  

UP Governemnet action against 33 madarasaas in Balrampur, 7 Demolished

लखनऊ, यूपी-प्रतिनिधिः उत्तर प्रदेश सरकार ने बलरामपुर के 33 मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है. ये सभी मदरसे भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में बलरामपुर इलाके में मौजूद थे. अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद सभी मदरसों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. सभी मदरसे 24 मानकों के अंतर्गत अवैध पाए गए.ऐसे में मानकविहीन मदरसों को बंद करवा दिया गया है, जबकि 7 मदरसों के खिलाफ तोड़कर कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में 9 मदरसे सरकारी भूमि पर निर्मित पाए गए, जिनमें से 7 को गिराया गया है और 2 को नोटिस जारी की गई है।

मदरसा बोर्ड मानकों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने नया नियम लागू किया है और मदरसो बोर्ड का गठन करते हुए तत्संबंधी दिशानिर्देश तैयार किए हैं. राज्य भर के मदरसों को इन दिशानिर्देशों और मानकों के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित करने का आदेश दिया गया है. अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य के अनुसार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के बलरामपुर जिले में मदरसा बोर्ड के अनुसार पाठ्यक्रम और संचालन मानकों का उल्लंघन करने वाले मदरसों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker