महाराष्ट्र का नंबर वन प्राधिकरण बना SRA, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

SRA Chief Dr. Mahendra Kalyankar awarded by CM, SRA became number #1

मुंबई, विशेष प्रतिनिधिः मुंबई झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण राज्य का नंबर वन विभाग बन गया है. राज्य में कुल 95 प्राधिकरण कार्यरत हैं जिनमें झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (Slum Rrehabilitation Authority ) अपने बेहतर कामकाज और क्रियान्वयन के कारण पहले स्थान पर रहा. आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मंत्री छगन भुजबल, प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। यह पुरस्कार 100-दिवसीय कार्यालय सुधार अभियान में नंबर वन आने पर प्रदान किया गया है. यह पहल सरकार और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए शुरू की गयी है.

100 दिनों के कार्य अभियान में SRA बना प्रथम

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 95 निगमों के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए 7-सूत्रीय कार्ययोजना के तहत 100-दिवसीय कार्यालय सुधार अभियान प्रारंभ किया गया था जिसमें बांद्रा स्थित बृहन्मुंबई झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) कार्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित इस 100-दिवसीय अभियान का उद्देश्य जनोन्मुखी प्रशासन लाना, नागरिकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, कार्यालय सुविधाओं में सुधार करना और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कार्य प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना रहा.  यह प्रतियोगिता राज्य के 12,500 से अधिक कार्यालयों में 10 महत्वपूर्ण सांकेतिक मानदंडों के आधार पर आयोजित की गई थी।

95 निगमों में से एसआरए कार्यालय ने राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला प्राधिकरण चुना गया. झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण, बृहन्मुंबई ने वेबसाइट सुधार, कार्यालय की स्वच्छता, शिकायत निवारण, आसान सेवाएं, निवेश को बढ़ावा देने और प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग में असाधारण प्रदर्शन करके 82.16 अंक हासिल किए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker