RM राजनाथ सिंह का बड़ा दावाः ऑपरेशन सिंदूर भारत का सबसे बड़ा आतंकरोधी अभियान है
Operation Sindoor is India's biggest anti-terror operation-RM Rajnath Singh

नई दिल्ली/प्रतिनिधिः सीजफायर के 5 वें दिन आज गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि आपरेशन सिंदूर भारत का सबसे बड़ा आतंक विरोधी अभियान है. रक्षा मंत्री फिलहाल जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं.उन्होंने श्रीनगर पहुंचने के बाद रक्षा बलों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह सुरक्षा बलों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए उपलब्धियां हासिल की उस पर देश को गर्व है. राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री और देश के नागरिक के तौर पर रक्षा बलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक नाम नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय का भी दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में तैयारियों और घटनाक्रमों के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी ली।
आपरेशन सिंदूर भारत का सबसे बड़ा आतंक विरोधी अभियान है. ऑपरेशन सिंदूर एक नाम नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है.



