India-Pakistan Tension: हिमांचल में महिला ने सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ पोस्ट, गिरफ्तार 

Himachal woman arrested for posting provocative post on social media

सोलन, प्रतिनिधिः  भारत पाकिस्तान तनाव के बीच में हिमांचल प्रदेश के सोलन जिला के कंडाघाट में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के विरोध में  आज सोलन पुलिस ने एक 48 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी है कि महिला पेशे से एक दर्जी है व कई वर्षो से कंडाघाट में दर्जी का कार्य कर रही हैं। पुलिस ने महिला का मोबाईल भी जब्त कर लिया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। महिला ने सोशल मीडिया पर भारत के विरोध में पोस्ट डाली थी जिस पर कुछ युवाओं ने कंडाघाट में धरना प्रदर्शन कर पुलिस को शिकायत दी थी जिस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker