India-Pakistan Tension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक
Defense Minister Rajnath Singh reviewed the preparations of the armed forces

नई दिल्ली/ प्रतिनिधिः भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शिमला में एक विशेष बैठक की और सुरक्षा उच्चाधिकारियों से पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की. दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए रक्षामंत्री ने 8 मई की दरमियानी रात भारत पर हुए पाकिस्तानी अटैक और भारत की ओर से किए गए जवाबी हमलों की जानकारी ली.इस दौरान पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए।
भारत की तीनों सेनाओं की ओर से जोरदार कार्रवाई की गई है. करांचीं, लाहौर, पेशावर, बहावलनगर, समेत 15 शहरों में मिसाइल से हमले किए गए. नौ सेना ने करांची बंदरगाह को तबाह किया. पाकिस्तान के अधिकांश एय़र डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिए गए हैं.रात भर होती रही गोलीबारी, भारतीय सेनाओं ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान ने 8 मई के दिन में भारतीय सैन्य एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी जो नाकाम रही. उसके बाद देर शाम 8 बजे से 9 बजे के दौरान पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर, जैसलमैर, उदयपुर, और कूपवाड़ा-पूंछ राजौरी समेत कई इलाकों में ड्रोन से हमले किए. पाकिस्तानी रैंजर की कार्रवाई में सीमावर्ती क्षेत्रों के 21 नागरिकों की मौत की खबर है. हालांकि पाकिस्तान के हवाई हमलों को भारत के एय़र डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान के 4 लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया गया है. भारत की तीनों सेनाओं की ओर से जोरदार कार्रवाई की गई है. करांचीं, लाहौर, पेशावर, बहावलनगर, समेत 15 शहरों में मिसाइल से हमले किए गए. नौ सेना ने करांची बंदरगाह को तबाह किया. पाकिस्तान के अधिकांश एय़र डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिए गए हैं. आज इन कार्रवाईयों की समीक्षा करते हुए राजनाथ सिंह ने सेना की सराहना की और हर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की प्रतिबद्धता दोहराई.



