Trending

India pakistan War Updates Live : राजस्थान के बीकानेर-गंगानगर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट 

High alert on international border adjoining Bikaner and Ganganagar

राजस्थानःप्रतिनिधिः  बीकानेर और गंगानगर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट की जानकारी देते हुए बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश पासवान ने आमजनों से आह्वान किया है कि वे’प्लेन क्लॉथ सोल्जर’  यानी सादे कपड़े में सैनिक की तरह अपनी भूमिका निभाएं. उन्होंने सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारियों से नहीं बहकने की अपील की है. आईजी पासवान ने आज अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े दोनों जिलों—बीकानेर और श्रीगंगानगर—में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है। सीमा से सटे इलाकों में केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। आईजी पासवान ने जानकारी दी कि हाल ही में दो संदिग्ध असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों को ‘ड्रोन एरिया’ घोषित कर दिया गया है, जहां किसी भी प्रकार की संदिग्ध उड़ान या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया के भ्राामक संदेशों से बचेंः आदेश

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यदि किसी संदिग्ध वस्तु, ड्रोन या गतिविधि को देखें, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। आईजी ने विशेष रूप से आमजन से यह अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाह का हिस्सा न बनें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलने वाली अफवाहें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। ऐसी किसी भी जानकारी की सत्यता की पुष्टि के बिना उसे साझा न करें। पुलिस विभाग के आंतरिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करते हुए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सभी पुलिस थानों को अपडेट किया जा रहा है और सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अलर्ट के बीच अपीलः सैनिक की तरह निभाएं भूमिका

सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आईजी पासवान ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अपील करते हुए कहा, “आज के समय में हर जागरूक नागरिक को ‘सोल्जर इन प्लेन क्लॉथ’ की भूमिका निभानी चाहिए। यही इस समय की सबसे बड़ी राष्ट्रीय आवश्यकता है।” उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में प्रत्येक नागरिक की सतर्कता, जागरूकता और सूचना देना एक सैनिक की भूमिका के बराबर है। बीकानेर और गंगानगर की सीमा पर सुरक्षा हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण तैयारी में हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में आमजन की भागीदारी, संयम और सतर्कता ही सबसे बड़ा सहयोग है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker