Trending
Operation Sindoor : हिमांचल कांग्रेस के नेता ने PM मोदी पर कही बड़ी बात, मचा बवाल
HP Congress leader Sapan Sood slams PM Modi on Operation Sindoor
दिल्ली/विशेष प्रतिनिधिः हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा देहरा गोपीपुरा के कांग्रेस नेता सपन सूद ने आपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि “ऑप्रेशन सिंदूर” के लिए देश की तीनों सेनाओं के अदम्य साहस व पराक्रम को नमन है. जिला काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता सपन सूद ने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मन देश के घर में घुस कर मार गिराने का आईना दिखाया है। भारतीय सेना ने पहलगांव में 26 निर्दोष लोगों की पाकिस्तान के आंतकवादियों द्वारा बर्बरता व नृश्संता से की गई हत्या का मुहँ तोड़ जबाब देकर अपने रौद्र रूप की झलक दिखाई है। कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की दुश्मन देश पर बड़ा सैनिक हमला केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार की दृढ़ता के कारण ही हो पाता है, लेकिन सेनाओं की पराक्रमता का श्रेय किसी भी राजनीतिक दल को नहीं लेना चाहिए।उन्होंने कहा की ‘ऑप्रेशन सिंदूर ‘में भी कांग्रेस पार्टी भारतीय सेना की कार्यवाही के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
सेना के पराक्रम का राजनीतिक श्रेय लेना चाहते हैं मोदीःसूद
कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की 1948 का प्रथम कश्मीर युद्ध ,1965 का द्वितीय व 1971 का तृतीय भारत पाकिस्तान युद्ध केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्रियों की दृढ़ता के कारण हो पाया था। दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तो पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बंगलादेश को जन्म दिया था। लेकिन उन्होंने कभी भी देश की अखंड सम्प्रभुता बनाये रखने वाली भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस व पराक्रम का उपयोग कांग्रेस पार्टी के हितों को साधने के लिए नहीं किया। जबकि भाजपा के कार्यकाल में 1999 के हुए कारगिल युद्ध को चुनावी मंचों पर भुनाने के लिए भाजपा नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके सहयोगी नेता गला फाड़ करके ‘ऑप्रेशन सिंदूर ‘ का श्रेय ले सकते हैं. उन्होंने आशंका जताई की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भविष्य में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ‘ ऑप्रेशन सिंदूर ‘ का राजनीति इस्तेमाल कर सकती है.



