Operation Sindoor : बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की
Maulana Shahabuddin Razvi of Bareilly praised Operation Sindoor

ऩई दिल्लीः भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर अटैक कर करारा जबाब दिया है जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भारतीय सेना के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि भारत के लोगों को ये जान कर के बेहद खुशी हुई है कि भारतीय एयर फोर्स ने पाकिस्तान पर अटैक किया। वहां आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त किया और ये बहुत ज्यादा जरूरी भी था. असल में जब पूरा मुस्लिम समाज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा मुस्लिम समाज और धर्मगुरु खामोश हैं तब मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का यह बयान खास हो गया है. उन्होंने खुल कर आतंकियों की खिलाफत और भारतीय सेना की तारीफ की है और पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले को जरूरी माना है.
कौन हैं मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष हैं. उन्हें मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के नाम से जाना जाता है. बहराइच यूपी में पैदा हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी इस्लामिक विद्वान हैं. पिछले 10 वर्षों से पसमांदा यानी मुसलमानों के मुद्दे पर काम कर रहे हैं. वे इस्लामिक रिसर्च सेंटर के संस्थापक और ऑल इंडिया तंजीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. मौलाना रजवी ने अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी में इस्लामी इतिहास, धर्मशास्त्र और विचार पर कई पुस्तकों के लेखक हैं.



