Trending

तुर्भे एम आय डी सी क्षेत्र में दिनदहाड़े डीजल चोरी | पुलिस बेखबर ट्रांसपोर्टर हैरान

Diesel theft in Broad Daylight in Turbhe MIDC Area | Police Nnaware, Transporter Surprised

नवी मुंबई / सुमित गायकवाड : नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में डीजल चोरी की घटनाओं ने वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। ट्रक और टैंकरों से डीजल चोरी की बढ़ती घटनाओं से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि चोर बिना किसी डर के गाड़ियों से डीजल चोरी कर रहे हैं। आज आल इंडिया वाहन चालक मालिक महासंघ ने डीजल चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों लीटर डीजल चोरी हो चुका है, और चोरों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

चोरों का आतंक
दिल्ली और उत्तर भारत से पावणे एमआईडीसी की एग्रो कंपनियों में माल पहुंचाने आए ट्रक चालकों ने बताया कि केवल तीन दिनों के भीतर उनके ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी हो चुका है। ट्रक चालकों के मुताबिक, चोरों ने 225 लीटर से लेकर 300 लीटर तक डीजल चुरा लिया है। यह घटनाएं तुर्भे से लेकर पावणे और महापे एमआईडीसी तक हो रही हैं, जहां हर दिन ओइल माफिया ट्रकों से डीजल चोरी का कारोबार चला रहे हैं।

महासंघ की प्रतिक्रिया 
ऑल इंडिया वाहन चालक मालिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश समुखराव ने कहा कि तुर्भे एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं, लेकिन फिर भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। रमेश समुखराव ने चेतावनी दी कि यदि डीजल चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो ट्रक ड्राइवरों को तीव्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन में ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर महासंघ के सदस्य नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ अपने गुस्से का इज़हार कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से मांग की कि वे तत्काल कार्रवाई करें और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker