Women’s Day | Pandurang Amle | महिला दिवस पर दांडिया रास के जरिए महिला शक्ति का जागरण
Women’s Day | Pandurang Amle | महिला दिवस पर दांडिया रास के जरिए महिला शक्ति का जागरण
https://youtu.be/EteyVPznj88?si=sWsqAqjeNRtqrh3x
Women’s Day | Pandurang Amle | महिला दिवस पर दांडिया रास के जरिए महिला शक्ति का जागरण अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवी मुंबई के सानपाड़ा में महिला शक्ति का जागर देखने लायक रहा. नवरात्रि की तर्ज पर यहां महिलाओं ने भव्य दांडिया रास खेला और नारी शक्ति का जागरण किया. साईभक्त महिला फाउंडेशन के सौजन्य से युवा समाजसेवी पांडुरंग आमले द्वारा इस दांडिया स्पर्धा का आयोजन किया गया. 2 मार्च से आरंभ हुए विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का आज दांडिया कार्यक्रम के जरिए समापन हुआ. इस दौरान सानपाड़ा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में नाचते गाते हुए महिला दिवस मनाया. कार्यक्रम में युवा समाजसेवी पांडुरंग आमले एवं समाजसेविका शारदाताई आमले ने उत्कृष्ट दांडिया रास खेलने वाली महिलाओं का चुनाव किया जिन्हें 11 मार्च को सम्मानित किया जाएगा.



