Trending

Women’s Day | Pandurang Amle | महिला दिवस पर सानपाड़ा की महिलाओं ने जीता सम्मान

Women’s Day | Pandurang Amle | महिला दिवस पर सानपाड़ा की महिलाओं ने जीता सम्मान

https://youtu.be/j3iDoc91n9o?si=a3TIMVq005KlGh8-

Women’s Day | Pandurang Amle | महिला दिवस पर सानपाड़ा की महिलाओं ने जीता सम्मान तस्वीर में दिख रहा यह नजारा नवी मुंबई के सानपाड़ा का है. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आज सैकड़ों महिलाओं ने संगीत कुर्सी स्पर्धा खेला और मनोरंजक तरीके से खेलते हुए इनाम भी जीता. युवासमाजसेवी पांडुरंग आमले और समाजसेविका शारदाताई आमले के सौजन्य से साईभक्त महिला फाउंडेशन द्वारा इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में विजेता बनी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. युवा समाजसेवी पांडुरंग आमले ने कहा कि देश बदल रहा है. सरकार लाडली बहन जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं के उत्थान में जुटी है. पांडुरंग आमले ने कहा कि महिलाओं के कर्तृत्व को सम्मान मिलना चाहिए. उन्हें अपना कौशल और प्रतिभा दिखाने और जीतने का मौका मिलना चाहिए. स्थानीय विधायक मंदाताई म्हात्रे भी महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयत्नशील हैं. और उनके मार्गदर्शन में ही यहां 8 दिनों तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाए गए. बीजेपी युवा नेता ने कहा कि हमें खुशी है कि सैकड़ों महिलाओं ने इसका लाभ उठाया और सम्मानित करने का मौका दिया. वहीं आज के कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा के दम पर स्पर्धा जीतने वाली महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए 8 दिनों तक निरंतर चले कार्यक्रमों की जमकर सराहना की और युवा नेता पांडुरंग आमले का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सही मायने में महिलाओं के लिए कल्याणकारी हैं, और महिला दिवस पर उनके लिए सबसे बड़ी सौगात हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker