Modi सरकार ने महाराष्ट्र चुनाव में झोंक दिए 21 मिलियन डॉलर US ऐड-कांग्रेस का संगीन आरोप

Modi government misused 21 million dollars US aid for maharashtra Election - Congress

शिमलाः  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर भारत को मिली 21 मिलियन डॉलर US ऐड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।उन्होंने इस एड के पैसे का महाराष्ट्र चुनाव में दुरुपयोग करने की आशंका जताई है।कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले रूप से कहा है कि उन्होंने वोटर टर्नआउट के लिए अपने परम मित्र पीएम मोदी को 21 मिलियन डॉलर की एड दी है।भारत को ऐसी मदद की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में शंका ज़ाहिर होती है कि महाराष्ट्र के नतीजे वोटर टर्नआउट के नाम पर दी गई यूएस एड से प्रभावित हैं। राठौर ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में रातों-रात हजारों में वाटर बना दिए गए। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन इलेक्शन कमीशन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि विश्व के परिपक्व लोकतांत्रिक देश वैलेट पेपर पर चुनाव करवाते हैं।पीएम मोदी के मित्र ट्रंप भी ईवीएम पर शंकर जाता चुके हैं। अब सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्र का सुझाव सुनेगी अथवा नहीं।

1134 करोड़ का वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट बर्बाद हो गयाModi government misused 21 million dollars US aid

बागवानी के मुद्दे पर कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बागवानी के लिए 1 हज़ार 134 करोड़ रुपए का वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट प्रदेश में आया था। मगर सरकार बदलने के बाद पूर्व भाजपा सरकार में इस प्रोजेक्ट के पैसे का सही जगह उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है साथ ही मामले को विधानसभा में ले जाने की भी बात कही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस संगठन के मामले पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है। रजनी पाटिल अनुभवी नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस की परिस्थितियों से वाकिफ है लिहाजा उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। पार्टी आला कमान का निर्णय पार्टी के हित में होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker