महाकुंभ से लौटे उत्तराखंड के 112 SDRF कार्मियों का सत्कार | CM धामी बोले-जीते रहो
Mahakumbh return112 SDRF workers from Uttarakhand felicitated by CM Dhami

हरिद्वारः यूपी के प्रयागराज में चले सम्पूर्ण महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में तैनात उत्तराखंड के 112 एसडीआरएफ जवानों को आज सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने स्वगृह लौटने पर सभी एसडीआरएफ जवानों का सत्कार किया और उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया. मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी ने कहा कि एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। कर्मियों के अभिनन्दन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की टीम को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपए का धनादेश प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने महाकुंभ प्रयागराज में बेहतर सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के महासंगम के प्रबंधन को संभालना चुनौतीपूर्ण कार्य था। बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन से उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड सरकार का भी सिर ऊंचा हुआ है। यही अनुभव 2027 के हरिद्वार कुंभ में मददगार साबित होंगे. वर्ष 2027 का कुंभ उत्तराखंड के हरिद्वार में लगने वाला है.
कर्मियों की कुशलता से ऊंचा हुआ उत्तराखंड का नामःमुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने महाकुंभ प्रयागराज में बेहतर सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के महासंगम के प्रबंधन को संभालना चुनौतीपूर्ण कार्य था। बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन से उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड सरकार का भी सिर ऊंचा हुआ है। यही अनुभव 2027 के हरिद्वार कुंभ में मददगार साबित होंगे.



