Controversy on Chhawa | बजट सत्र में छावा पर संग्राम, Eknath शिंदे-Abu आजमी में भिड़ंत

Controversy on Chhawa | Huge uproar over Abu Azmi's statement in maha budget session

मुंबई, प्रतिनिधिः छत्रपति संभाजी राजे की जीवनी पर बनी फिल्म छावा जहां दर्शकों में रोमांच भर रही है वहीं महाराष्ट्र विधानसभा सदन में भी फिल्म ने हंगामा मचा रखा है. अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म की गूंज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में सुनाई देती रही. सदन में जोरदार हंगामा हुआ. इसकी शुरुआत समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के उस बयान से हुई जिसमें उन्होंने छावा पर प्रतिक्रिया देते हुए औरंगजेब को उदार शासक कहकर संबोधित किया. आजमी के मुताबिक औरंगजेब कोई जुल्मी शासक नहीं था, लेकिन फिल्म के जरिए ऐसा दिखाया जा रहा है. इस पर बीजेपी समेत शिवसेना और महायुति घटक दल के सदस्य आग बबूला हो गए. सत्र के पहले दिन से चला यह हंगामा आज सदन में दूसरे दिन और भी आक्रामक नजर आया. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व की बागडोर संभालते हुए सपा विधायक अबू आजमी को जमकर आड़े हाथों लिया. आजमी को हिंदू विरोधी कहते हुए डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को जो यातनाएं दी. धर्म परिवर्तन के लिए 40 दिनों तक जो जुल्म किए इतिहास जानता है. औरंगजेब की क्रूरता और छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान को हर कोई जानता है फिर भी आजमी जैसे लोग लुटेरों और कत्लेआम करने वालों का गुणगान करते हैं.

हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का दूसरा दिन

मंगलवार को विधानसभा की शुरूआत फिर हंगामे से हुए अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बीजेपी-शिवसेना महायुति के सदस्यों ने अध्यक्ष से सपा विधायक को बर्खास्त करने की अपील की. बहस बजट पर होनी है लेकिन सदन का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. एक तरफ जहां कांग्रेस-उद्धव ठाकरे शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के सदस्य सत्तारूढ़ सरकार पर यह आरोप लगाते रहे कि सदन में छत्रपति संभाजी राजे और छावा के नाम पर बीजेपी-शिवसेना हिन्दुत्व की राजनीति करने में जुटे हैं. ताकि असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके. विरोधी दल के सदस्यों ने कहा कि वे छत्रपति संभाजी महाराज का आदर करते हैं फिल्म के जरिए जो दिखाया गया है उसका विरोध नहीं है लेकिन एक बयान को लेकर खुद सरकार का आक्रामक होना और मंत्रियों द्वारा हंगामा करना कहीं से भी जायज नहीं लगता.

पहले फिल्म छावा देखकर आओ , फिर बात करो

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हंगामे के बीच विरोधियों को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सपा विधायक अबू आजमी और छत्रपति संभाजी राजे के बलिदान पर सवाल उठाने वाले और मानवता के हत्यारों का महिमा मंडन करने वालों को पहले छावा फिल्म जाकर देखनी चाहिए.उन्हें यह समझना चाहिए कि छत्रपति ने किस तरह अपने धर्म को बचाने के लिए यातनाएं सहीं, कैसे बलिदान दिया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker