
Maharashtra Ladli Behna Yojana | 7 मार्च से मिलेगी माझी लड़की बहिन योजना की नई किस्त
February installment of the CM Majhi Ladki Bahin Yojana will be given on March 7
मुंबई, प्रतिनिधि/ मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की फरवरी माह की किस्त का जल्द भुगतान होने वाला है. महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहनों को भरोसा दिलाया है कि महिला दिवस के पहले राज्य के सभी पंजीकृत लाडली बहनों को फरवरी माह की किस्त मिल जाएगी. राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि मार्च माह की किश्त वित्त विभाग से राशि मिलने के बाद दी जायेगी.उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस है और राज्य सरकार सभी लाडली बहनों को 7 मार्च को बकाया किस्त प्रदान करने वाली है. उन्होंने कहा कि राज्य में 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना की लाभार्थी हैं.
हर माल महिलाओं को दिए जाते हैं 1500 रुपए
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) के तहत 21-65 आयु वर्ग की उन महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है. प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में प्रदेश में महिलाओं के सर्वागीण विकास हेतु बीजेपी महायुति सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में इस योजना को लांच किया था.



