Raksha Khadse Daughter News: केंद्रीय मंत्री की बेटी को छेड़ने वाले शिवसैनिक कौन हैं, जिन्हें ढूंढ रही पुलिस

Union Minister Raksha Khadse's daughter molested in Jalgaon,

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर जलगांव के मुक्ताईनगर पुलिस थाने में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना जलगांव की है जहां केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ का यह मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक खुद राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि मामले में सभी आरोपी एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना से हैं. 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि 4 की तलाश चल रही है.

आरोपी एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ता !

मामले की गंभीरता देखते हुए खुद केंद्रीय मंत्री ने मुक्ताई नगर  थाणे जाकर इस मामले में रिपोर्ट  दर्ज कराई थीं . चूंकि मामला हाई प्रोफाइल हो गया है इसलिए केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद हरकत में आई  जलगांव पुलिस आरोपियों की दबिश में जुट गई है. फिलहाल 5 में से 4 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. एक की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker