Oscar Award | आई एम नॉट रोबोट’ को मिला आस्कर, बाहर हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म
'I Am Not Robot' wins Oscar, Priyanka Chopra's indian film out

मुंबई, दुनिया के फिल्मकारों की सबसे बड़ी चाहत आस्कर फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई फिल्मों का जलवा रहा. हालांकि इनमें भारत की एक भी फिल्म पुरस्कार नहीं जीत पाई. 97वां अकादमी पुरस्कार समारोह कल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में संपन्न हुआ। समारोह में सीन बेकर द्वारा निर्देशित फिल्म अनोरा ने सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड जीते। इस फिल्म को सर्वेश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस बार भारत ने ऑस्कर जीतने का मौका खो दिया।
भारतीय लघु फिल्म ‘अनुजा’ को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में ऑस्कर 2025 के लिए नामांकित किया गया था. इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया था हालांकि यह फिल्म पुरस्कार नहीं जीत पाई. फिल्म ‘आई एम नॉट रोबोट’ को इस श्रेणी में ऑस्कर मिला, इसलिए भारत ने ऑस्कर जीतने का मौका खो दिया।
एड्रियन ब्रॉडी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर
वहीं एड्रियन ब्रॉडी को ‘द ब्रुटलिस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार प्रदान किया गया। मिकी मैडिसन ने ‘अनोरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता। ज़ो सलदाना ने ‘अमीलिया पेरेज़’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता। यह उनका पहला अकादमी पुरस्कार है। किरन कल्किन ने ‘ए रियल पेन’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता। ‘नो अदर लैंड’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीता जबकि फिल्म ‘आई एम नॉट रोबोट’ इस श्रेणी में ऑस्कर का खिताब जीतने में सफल रही.
.



