
Maharashtra Budget | महाराष्ट्र विधान परिषद में 6,486 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
Supplementary demands worth Rs 6,486 crore presented in the Legislative Council
मुंबईः महाराष्ट्र विधान परिषद में आज वर्ष 2024-25 के लिए 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश की गईं. विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा आम बजट पेश करने से पहले आज विधान परिषद में अनुपूरक मांगों के साथ 6,486 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया. इसमें ग्रामीण विकास विभाग के लिए 3,066 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इसके बाद उद्योग, ऊर्जा, श्रम और खनन विभाग के लिए 1,688 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इससे पहले, आज कामकाज शुरू होते ही भाजपा गट नेता प्रवीण दरेकर ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन का प्रस्ताव रखा, शिवसेना के हेमंत पाटिल और राकांपा के विक्रम काले ने इसका अनुमोदन किया.सत्र की शुरूआत में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य घनश्याम दुबे, नारायण वैद्य और सुभाष चव्हाण के निधन पर सदन ने शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
पहले दिन गूंजा कृषिमंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा का मुद्दा
विधानपरिषद के अध्यक्ष राम शिंदे ने अनुपूरक मांगों के प्रस्ताव पर कल 4 और 5 मार्च को चर्चा कराने की घोषणा की. इस सत्र के लिए सदस्य निरंजन डावखरे, चित्रा वाघ, कृपाल तुमाने, अमोल मिटकरी, राजेश राठौड़ और सुनील शिंदे को टेबल स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है. चयनित सदस्य सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे. विपक्षी नेता अंबादास दानवे ने कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा पर रोक नहीं लगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. विपक्ष ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि कृषि मंत्री के मामले में कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है, लेकिन फैसले का आदेश नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यह आदेश मिलने के बाद सदन या राज्यपाल इस संबंध में निर्णय लेंगे.



